फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nora Fatehi ramp walk gives expression on road video goes viral

Nora Fatehi: चौराहे पर खड़ी होकर नोरा फतेही ने दिखाए जलवे, यूजर कर रहे बेहतरीन कमेंट

Sat, 01 Mar 2025 11:02 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 01 Mar 2025 11:02 AM IST
सार

Nora Fatehi Viral Video: नोरा फतेही ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी अदाएं दिखाई हैं। फैंस इस पर फिदा हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Nora Fatehi ramp walk gives expression on road video goes viral
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम @norafatehi

विस्तार

बॉलीवुड की अभिनेत्री नोरा फतेही अपनी बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं। वह डांस करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह यहां अक्सर अपनी बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में नोरा फतेही ने अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो में क्या है खास?
नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह एक शहर के चौराहे पर खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इसके बाद वह स्टाइलिस्ट अंदाज में चलती नजर आ रही हैं। नोरा फतेही ने बैंगनी जैकेट पहनी है और थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहनी है। नोरा ने वीडियो में जबरदस्त एक्प्रेशन दिए हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना भी बज रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस कर रहे नोरा की तारीफ
नोरा फतेही के फैंस इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर ने नोरा फतेही की वीडियो पर दिल और फायर इमोजी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'आप सबसे बेहतर हो।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'आपका ये अंदाज बहुत अच्छा है।' एक और यूजर ने नोरा फतेही की तारीफ में लिखा है 'वाकई आप बहुत खूबसूरत हो।'

यह खबर भी पढ़ें: Nora Fatehi: नोरा फतेही ने दुबई में किया जबरदस्त डांस, वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन

Nora Fatehi ramp walk gives expression on road video goes viral
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
नोरा फतेही के बारे में
नोरा फतेही बॉलीवुड में अपनी डांस के अलावा एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने 'रोर' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। वह 'बाहुबली' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 'ओ साकी साकी', 'इक तो कम जिंदगानी' और 'नाच मेरी रानी' जैसे बेहतरीन आइटम नंबर दिए हैं। नोरा फतेही हाल ही में 'स्नेक' गाने में नजर आई थीं। इस गाने को लोगों ने इतना देखा है कि यह गाना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में दूसरे नंबर पर आ गया। नोरा फतेही कई डांस शो में बतौर जज नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed