{"_id":"661cf574788713004304eea7","slug":"nora-fatehi-is-feeling-great-about-failure-of-crakk-and-wants-to-show-her-story-on-screen-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi: ‘क्रैक’ की नाकामी पर खुश हैं नोरा फतेही! फिल्मी पर्दे पर दिखाना चाहती हैं अपनी कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nora Fatehi: ‘क्रैक’ की नाकामी पर खुश हैं नोरा फतेही! फिल्मी पर्दे पर दिखाना चाहती हैं अपनी कहानी
Mon, 15 Apr 2024 03:10 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:10 PM IST
सार
नोरा फतेही ने ‘क्रैक’ के अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने पर खुलकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अपनी कहानी को फिल्मी पर्दे पर दिखाने की इच्छा भी जाहिर की।
विज्ञापन
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
नोरा फतेही बॉलीवुड का एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं। अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही ने भारतीय सिनेमा में एक डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। अभिनेत्री अपने डांस के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन अब उनकी अदाकारी को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में उनकी दो फिल्में ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और ‘क्रैक’ रिलीज हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपनी कहानी को फिल्मी पर्दे पर दिखाने की इच्छा जाहिर की है।
बॉक्स ऑफिस अंक नहीं रखता मायने
नोरा फतेही ने एक साक्षात्कार में अपनी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और ‘क्रैक’ के प्रदर्शन को लेकर बातचीत की। अभिनेत्री की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औसत रहीं। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने अपने जीवन की कहानी को फिल्मी पर्दे पर दिखाने की इच्छा भी जाहिर की। फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर नोरा ने कहा कि बॉक्स ऑफिस अंक उनके लिए उतना मायने नहीं रखता। वह इस समय अपना ध्यान अपनी लाइफ जर्नी पर केंद्रित कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरी कहानी में बॉक्स ऑफिस की कोई चर्चा नहीं होगी, वह किसी और की कहानी होगी। जब फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, मैं खुद से कहती हूं ठीक है कोई बात नहीं। कम से कम मुझे फिल्म करने का मौका तो मिला’। नोरा अपने करियर को लेकर विशेष दृष्टिकोण रखती हैं। वह इस बात पर जोर देती हैं कि बॉक्स ऑफिस सफलता उनका मुख्य उद्देश्य नहीं है। अभिनेत्री प्राप्त अवसरों को अपने कलात्मकता को बढ़ाने के लिए उपयोग करती हैं।
फिल्मों में इंटीमेट सीन देने से कतराते हैं ये बॉलीवुड सितारे
विज्ञापन
फिल्म की असफलता पर अच्छा महसूस करती हैं नोरा
बातचीत के दौरान नोरा ने खुलकर कहा, ‘कई बार लोग ‘क्रैक’ के अच्छा प्रदर्शन ना करने के बारे में मुझसे पूछते हैं कि मैं कैसा महसूस करती हूं? मैं उनसे कहती हूं ‘मैं बहुत अच्छा महसूस करती हूं’। मैं इंडस्ट्री में बड़े नंबर्स के लिए नहीं आई हूं। मैं बॉक्स ऑफिस अदाकारा नहीं हूं।’ अभिनेत्री ने ‘बाटला हाउस’ और ‘स्ट्रीट डांसर थ्रीडी’ में डांस नंबर से शुरुआत की और अब अदाकारी में भी अपना हाथ आजमा रही हैं।
'मेरा बच्चा रिंकू'! केकेआर के खिलाड़ी रिंकू पर शाहरुख ने लुटाया प्यार