{"_id":"69887331398f18eb3807e887","slug":"nora-fatehi-celebrate-birthday-after-performing-in-t20-world-cup-opening-ceremony-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परफॉर्म करने के बाद नोरा फतेही ने मनाया जन्मदिन, वीडियो शेयर कर लिखा 'जय हिंद'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
परफॉर्म करने के बाद नोरा फतेही ने मनाया जन्मदिन, वीडियो शेयर कर लिखा 'जय हिंद'
Sun, 08 Feb 2026 04:57 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 08 Feb 2026 04:57 PM IST
सार
Nora Fatehi Birthday: नोरा फतेही ने पहले परफॉर्म किया है। इसके बाद उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया है। इसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
विस्तार
अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही ने कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है और एक पोस्ट लिखी है। आइए जानते हैं उन्होंने पोस्ट में क्या लिखा है?
विज्ञापन
नोरा ने मनाया जन्मदिन
नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने 'एक तो कम जिंदगानी', 'गर्मी', 'स्नेक' और 'वन्दे मातरम्' गाने पर शानदार परफॉर्म किया है। उन्होंने सबसे आखिर में एक वीडियो शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि वह परफॉर्म करके वापस आईं। उनके साथियों और करीबियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लोगों का शुक्रिया अदा किया, केक पर लगी मोमबत्ती बुझाई और कई लोगों को हग किया।

धनुष के साथ अफेयर की चर्चाओं के बीच इस एक्टर ने मृणाल पर बरसाए फूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बादशाह, नोरा फतेही
- फोटो : एक्स
नोरा ने लिखी पोस्ट
परफॉर्मेंस और जन्मदिन मनाने का वीडियो शेयर करते हुए नोरा फतेही ने लिखा 'टी20 वर्ल्डकप की ओपनिंग सेरेमनी और मेरे जन्मदिन का सेलेब्रेशन, वाह। मैं खुशनसीब हूं। जय हिंद।'
कौन हैं नोरा?
6 जनवरी 1992 को जन्मीं नोरा फतेही मोरक्को मूल की भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं। वह बॉलीवुड की फिल्म 'रोर' 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'बी हैप्पी' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स किए हैं।