धनुष के साथ अफेयर की चर्चाओं के बीच इस एक्टर ने मृणाल पर बरसाए फूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Mrunal Thakur Viral Video: मृणाल ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडयो में एक एक्टर उन पर फूल बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
दरअसल, मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में दिखाई देंगे। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी मूवी के प्रमोशन के लिए मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे थे।
इस बीच सिद्धांत ने एक नहीं, दो बार मृणाल पर फूलों की बारिश की। एक बार तब, जब वे इवेंट के दौरान फैंस से बातचीत कर रहीं थीं और दूसरी बार स्टेज पर। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
इन दिनों अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अपनी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। पिछले कुछ वक्त से उनका नाम अभिनेता धनुष के साथ जोड़ा जा रहा था। यही नहीं यहां तक कहा जा रहा था कि मृणाल और धनुष वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को शादी करने वाले हैं। हालांकि, मृणाल ठाकुर इन खबरों को कई बार खारिज कर चुकी हैं। उन्होंने इन खबरों को सिर्फ अफवाह का नाम दिया है।
परफॉर्म करने के बाद नोरा फतेही ने मनाया जन्मदिन, वीडियो शेयर कर लिखा 'जय हिंद'
मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मृणाल की फिल्म 'डकैत' पाइपलाइन में है। इसमें उनके साथ आदिवी शेष प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।