No Filter Neha: कौन रहे नेहा के पॉडकास्ट के सबसे मजाकिया मेहमान, अभिनेत्री ने इस क्रिकेटर और एक्टर का लिया नाम
एक साक्षात्कार में नेहा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई भूमिकाएं निभाईं और आगे अभी बहुत कुछ करना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें समय चाहिए होता है, जो ज्यादातर उनकी निजी जिंदगी में चला जाता है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों अपने पॉडकास्ट 'नो फिल्टर नेहा' सीजन 6 में नजर आ रही हैं। दर्शकों को यह शो खूब पसंद आ रहा है। इस पॉडकास्ट में इंडस्ट्री और अन्य क्षेत्रों के कई मशहूर हस्तियां मेहमान बनकर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बातचीत की। हाल ही में नेहा ने अपने पॉडकास्ट के सबसे मजेदार मेहमानों का खुलासा किया।
इन सितारों का बताया सबसे मजेदार
दरअसल, नेहा धूपिया एक साक्षात्कार में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने पॉडकास्ट को लेकर बात की। इस दौरान ने अपने शो से जुड़े कई मजेदारों सवालों के जवाब दिया, जिनमें 'नो फिल्टर नेहा' सीजन 6 के सबसे मजेदार मेहमान के लिस्ट में उन्होंने निर्माता करण जौहर, भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम लिया।
परिवार को बताया जीवन का केंद्र
साक्षात्कार में नेहा ने कहा, 'एक अभिनेत्री, निर्माता, होस्ट, पॉडकास्टर के रूप में मैंने कई भूमिकाएं निभाईं और आगे अभी बहुत कुछ करने को है, जिसे मैं करूंगी। हालांकि ये करने के लिए मुझे समय चाहिए होता है और ज्यादातर समय मेरी निजी जिंदगी में चला जाता है, फिर लगता है यही मेरे जीवन का केंद्र है। इसलिए मैं जो कुछ करना चाहता हूं। वह ऐसा हो, जिसमें ये सभी चीजें फिट हो सके।
Janhvi Kapoor: नेपोटिज्म पर छलका जान्हवी का दर्द, बोलीं- लोग कहते हैं एक्टिंग नहीं आती है तो करती क्यों हो
वहीं, अगर नेहा के पॉडकास्ट की बात करे तो हाल ही में उनके शो में टाइगर श्रॉफ मेहमान बनकर पहुंचे थे, जहां उन्होंने खुलासा किया था कि एक महिला 30 साल से उनका पीछे पड़ी हुई है। टाइगर अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाले हैं, जो ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Sini Shetty: ऐश्वर्या राय के नक्शेकदम पर चलीं सिनी शेट्टी, क्या फिर भारत में ला पाएंगी मिस वर्ल्ड का ताज?