{"_id":"65e8058d5857d64b280c8c19","slug":"devara-star-janhvi-kapoor-on-criticism-you-just-have-to-acknowledge-that-some-people-are-plain-sad-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: नेपोटिज्म पर छलका जान्हवी का दर्द, बोलीं- लोग कहते हैं एक्टिंग नहीं आती है तो करती क्यों हो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: नेपोटिज्म पर छलका जान्हवी का दर्द, बोलीं- लोग कहते हैं एक्टिंग नहीं आती है तो करती क्यों हो
Wed, 06 Mar 2024 11:27 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:27 AM IST
सार
जान्हवी कपूर आने वाले दिनों में फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे जूनियर एनटीआर के साथ काम कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं पहले ट्रोलिंग से प्रभावित होती थी।'
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
जान्हवी कपूर ने साल 2018 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'धड़क' से की थी। जहां कुछ लोगों को इस फिल्म में उनकी एक्टिंग पंसद आई थी वहीं कुछ लोग उन्हें नेपोटिज्म के लिए ट्रोल करते दिखाई दिए थे। 'धड़क' के बाद जान्हवी ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया, लेकिन अभी भी नेपोटिज्म का टैग उनके नाम के साथ जुड़ा ही हुआ है। हाल ही में अभिनेत्री इस विषय पर खुल कर अपनी राय जाहिर करती नजर आईं।
ट्रोलिंग से होती थीं परेशान
जान्हवी कपूर आने वाले दिनों में फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे जूनियर एनटीआर के साथ काम कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं पहले ट्रोलिंग से प्रभावित होती थी। मुझे लगता था कि इतनी मेहनत करने के बाद भी लोग ऐसे कैसे किसी को भी नेपोटिज्म का टैग दे सकते हैं। मैं अपनी हर फिल्म में पिछली फिल्म से बेहतर काम करती हूं फिर भी यही सुनने को मिलता है तब दुख होता है।'
रितेश देशमुख ने शेयर किए अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से कुछ खास पल
विज्ञापन
ट्रोल्स उदास लोग हैं
जान्हवी कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'लोग शायद जान-बूझकर किसी की मेहनत और ईमानदारी को नहीं देखना चाहते हैं। उन्हें बस ट्रोलिंग से मतलब होता है। अब मैं समझ चुकी हूं कि ट्रोल्स अपने आप में उदास लोग होते हैं जो किसी की खुशी को नहीं देख सकते हैं। अब मैं उन्हें इग्नोर करना सीख गई हूं।'
Janhvi Kapoor: जन्मदिन के मौके पर जान्हवी के फैंस को तोहफा, राम चरण के साथ इस फिल्म का आधिकारिक एलान
जान्हवी का वर्क-फ्रंट
आने वाले दिनों में जान्हवी कपूर कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें जूनियर एनटीआर के 'देवरा' से लेकर राम चरण की अगली फिल्म 'आरसी 16' शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तो 'आरसी 16' का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं।