Nayannah Mukey: महाशिवरात्रि के मौके पर नयना ने दी परफॉर्मेंस, शिव स्तुति पर टीचर के साथ किया जबर्दस्त डांस
महाशिवरात्रि के मौके पर अभिनेत्री नयना मुके अपनी टीचर के साथ शिव स्तुति पर डांस परर्फामेंस दी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विस्तार
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए नयना ने इसके कैप्शन में एक श्लोक भी लिखा। मराठी साड़ी पहने नयना का यह परफॉर्मेंस बेहद शानदार लग रहा है, जिस पर फैंस की भी खूब प्रतिक्रिया आ रही है। गौरतलब है कि नयना इन दिनों कलर्स की धारावाहिक ‘काव्यांजलि’ में नजर आ रहीं। इस धारावाहिक में वे निकिता का किरदार निभा रही हैं, जिसे दर्शकों खूब पसंद कर रहे हैं।
Women's Day: महिला कल्याण के लिए काम कर रहे ये सितारे, कोई दे रहा आर्थिक संबल तो कोई सिखा रहा आत्मरक्षा के गुर
गौरतलब है कि नयना ओटीटी और धारावाहिकों में अभिनय करने के साथ-साथ रंगमंच की भी एक प्रशिक्षित कलाकार हैं। अभिनय के अलावा नयना म्यूजिक वीडियोज के निर्देशन और निर्माण में भी सक्रिय रहती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री एक कहानी पर भी काम कर रही हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि वे समाज में हाशिये पर पड़े लोगों की कहानियों को कैमरे के माध्यम से लोगों को दिखानी चाहती है।
Boney Kapoor: बोनी ने 'मैदान' के निर्देशक अमित को बताया अपना असली बेटा, कहा- 'अर्जुन कपूर को गोद लिया है'