फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan show Bigg Boss 18 Grand Premiere time and date details contestants list and Prize money

Bigg Boss 18 Premiere: आज होगा 'बिग बॉस 18' का भव्य प्रीमियर, कब और कहां देखें सलमान खान का चर्चित शो?

Sun, 06 Oct 2024 08:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Oct 2024 08:12 AM IST
सार

इस बार बिग बॉस की थीम 'समय का तांडव' है। यह शो अतीत, वर्तमान और भविष्य की थीम पर आधारित होगा। 18वां सीजन आज यानी रविवार से शुरू हो रहा है। 

विज्ञापन
Salman khan show Bigg Boss 18 Grand Premiere time and date details contestants list and Prize money
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का आज आगाज होने जा रहा है। आज इस शो का भव्य प्रीमियर होने वाला है। इस बार भी इस रियलिटी शो में होस्ट की कुर्सी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान संभाल रहे हैं। प्रीमियर नाइट से पहले कलर्स के इंस्टा हैंडल पर एक के बाद एक कई प्रोमा जारी किए जा रहे हैं, जो काफी दिलचस्प है। इसके साथ ही शो के कुछ प्रतिभागियों के नाम से भी पर्दा उठ चुका है। 'बिग बॉस 18' का प्रीमियर कब और कहां देख सकेंगे? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

हंस-हंसकर लोटपोट हुए सलमान खान
इस बार बिग बॉस की थीम 'समय का तांडव' है। यह शो अतीत, वर्तमान और भविष्य की थीम पर आधारित होगा। 18वां सीजन आज यानी रविवार से शुरू हो रहा है। बिग बॉस 18 के एक प्रोमो में तो सलमान खान बहुत हंस रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'कौन है ये जिनकी बातों से सलमान खान की हंसी को नहीं लग रहा फुल स्टॉप'। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन

कब और कहां देखें शो?
'बिग बॉस 18' का प्रसारण आज 6 अक्तूबर से हो रहा है। शो का प्रीमियर कलर्स चैनल पर रात नौ बजे से होगा। इसे जियो सिनेमा के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 29 रुपये का मासिक शुल्क देकर देख सकते हैं। यह शो पूरे हफ्ते आएगा। सोमवार से शुक्रवार जहां प्रतिभागी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे, वहीं शनिवार और रविवार को वीकएंड का वॉर के नाम से आएगा। इस दिन शो के होस्ट सलमान खान प्रतिभागियों के हफ्ते भर का जायजा लेंगे।
Falaq Naaz: फलक नाज ने निर्माता शादमान खान पर लगाए गंभीर आरोप, बकाया पैसे न देने को लेकर की बहिष्कार की अपील

विज्ञापन

विजेता को क्या मिलेगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजेता को इस बार 50 लाख रुपये ईनाम और एक ट्रॉफी मिलेगी। हालांकि, ईनाम की धनराशि को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी आना बाकी है। इस बार बिग बॉस के घर में कुछ स्पेशल मनी टास्क भी देखने को मिल सकते हैं।
Vinod Khanna: करियर के शीर्ष पर विनोद खन्ना ने लिया था फिल्मों से संन्यास, ओशो की शरण में पहुंच गए थे अभिनेता

ये प्रतिभागी आएंगे नजर
वहीं एक अन्य प्रोमो में तो सलमान खान दो फाइनलिस्ट से मिलवाते नजर आ रहे हैं। वे कुछ इस अंदाज में फाइनलिस्ट का हाथ उठाते हैं, जैसे फिनाले के दौरान किया जाता है। शो के इस बार के प्रतिभागियों के नाम से भी पर्दा उठ रहा है। इस बार शिल्पा शिरोडकर शो में रौनक बढ़ाती नजर आएंगी। एक्टर शहजादा धामी और चाहत पांडे भी शो का हिस्सा बनने वाले हैं। वहीं, विवियन डीसेना भी बिग बॉस के घर में रहेंगे। गुणरत्न सदावर्ते और ईशा सिंह का नाम भी पक्का माना जा रहा है। बाकी प्रतिभागियों की डिटेल भी धीरे-धीरे सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed