National Creators Award: रील बनाने वालों के लिए अच्छी खबर, नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित करेगी सरकार
केंद्र सरकार की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि इस अवॉर्ड्स को 20 अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाएंगा। इस अवार्ड के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2024 है।
विस्तार
बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। डिजिटल की दुनिया में लोग में अपने स्मार्टफोन से अपनी कला और ज्ञान लोगों को दिखा रहे हैं। विभिन्न विषयों और मुद्दों पर अपनी बात रखने वाले इन क्रिएटर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर करोड़ों में फॉलोअर्स भी हैं। अब इन क्रिएटर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सरकार ने इन क्रिएटर्स को सम्मानित करना का फैसला किया है, अगर आप भी कंटेंट क्रिएटर्स हैं और लोगों तक विभिन्न मुद्दों पर ज्ञान पहुंचा रहे तो आप भी इसके लिए नॉमिनेशन करा सकते है।
20 कैटेगरी मिलेगा अवार्ड
सरकार के इस 'नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड का मकसद देशभर में लोगों तक ज्ञान पहुंचा रहे क्रिएटर्स को पहचान देना है। केंद्र सरकार की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि इस अवॉर्ड्स को 20 अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाएंगा। इस अवार्ड के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2024 है। इसके लिए आपको MyGov.in पर जाकर नॉमिनेशन कर सकते हैं।
Sarfira: अक्षय की नई फिल्म का एलान, 'सरफिरा' अंदाज में नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार, रिलीज डेट आउट
ऐसे करे नॉमिनेशन
MyGov.in की वेबसाइट पर जाने के बाद यूजर्स को innovateindia.mygov.in पर जाना होगा, जहां, उन्हें नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड 2024 का विकल्प मिलेगा। यहां पर क्रिएटर्स अपना नॉमिनेशन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद उन्हें कैटेगरी चुननी होगी और सोशल मीडिया लिंक को अटैच करना होंगा। इसके बाद आप यहां पर अपने नॉमिनेशन कर सकते हैं।
Ae Watan Mere Watan: विश्व रेडियो दिवस पर प्राइम वीडियो का बड़ा एलान, जानें कब होगा सारा की फिल्म का प्रीमियर?
पीएम मोदी ने किया पोस्ट
इस अवार्ड की घोषणा होने के बाद पीएम मोदी ने भी एक एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा, 'हमारे क्रिएटर्स समुदाय के लिए यह एक शानदार मौका है, जो पूरे भारत में मौजूद असाधारण प्रतिभा को सबके सामने ला रहा है'।
A great opportunity for our creator community, putting the spotlight on the extraordinary talent across India. Whether they are innovating, inspiring, or igniting change, we want to celebrate our Yuva Shakti.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2024
Step up, take part and let the nation cheer for the talented… https://t.co/cEcCtyuJ1J
Mahira Khan: प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर माहिरा खान ने तोड़ी चुप्पी, अभिनय से ब्रेक लेने पर ही यह बात