हॉरर फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए जबरदस्त खबर आई है। 'स्माइल 2' का टीजर ट्रेलर रिलीज हो चुका है। साथ ही साथ फिल्म के मेकर्स ने रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। नाओमी स्कॉट और लुकास गेज जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर रूह कांप जाएगी। आइए जानते हैं आखिर 'स्माइल 2' के ट्रेलर में क्या खास है--
2 of 5
स्माइल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
नाओमी स्कॉट और लुकास गेज की फिल्म 'स्माइल 2' का निर्माण पैरामाउंट ने किया है। यह फिल्म सस्पेंस और हॉरर फिल्म 'स्माइल' की सीक्वल है। 'स्माइल 2' के ट्रेलर की शुरुआत स्माइल एंटिटी के वापस आने से होती है। ट्रेलर के पहले ही दृश्य में लुकास गेज बिल्कुल उसी डरावनी मुस्कान के साथ नजर आ रहे हैं जिसे देखकर दर्शकों की धड़कने रुक जाएगी।
3 of 5
स्माइल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्माइल 2' के टीजर ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म कितनी डरावनी होने वाली है। इस फिल्म एक एक दृश्य में लुकास गेज खुद को मारने की कोशिश करते हैं और फिर उसके बाद उनके चेहरे पर वही मौत वाली स्माइल नजर आती है, जिसे देख कर फिल्म में स्काई की भूमिका निभा रही नाओमी स्कॉट डर जाती हैं। ट्रेलर को देखकर लगता है कि नाओमी स्कॉट फिल्म में रॉकस्टार की भूमिका निभा रही हैं।
4 of 5
स्माइल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्माइल' फिल्म में दुख और आघात को मूल रूप से दिखाया गया था। वहीं 'स्माइल 2' का टीजर ट्रेलर उसी कहानी को आगे बढ़ाती नजर आती है। हालांकि 'स्माइल' के अंत में फिल्म का कोई किरदार जिंदा नहीं बचा था, लेकिन उसका अंत काफी चौकाने वाला था। अब 'स्माइल 2' के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि वह एंटिटी लौट आई है जिसे देखकर लोग खुद से खुद को नुकसान पहुंचाने लग जाते हैं।
5 of 5
स्माइल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्माइल 2' के टीजर को देखर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं फिल्म के मेकर्स के ट्रेलर रिलीज के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। यह फिल्म इस साल 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।