Naa Saami Ranga: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'ना सामी रंगा', जानें कब और कहां देख सकते हैं नागार्जुन की फिल्म
'ना सामी रंगा' मलयालम फिल्म 'पोरिंजू मरियम जोस' की तेलुगु रीमेक है, जिसमें जोजू जॉर्ज मुख्य भूमिका में थे। नागार्जुन के अलावा इस फिल्म में अल्लारी नरेश, आशिका रंगनाथ, मिरना, राज थारुन और रुखसार ढिल्लों ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।
विस्तार
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज
नागार्जुन की 'ना सामी रंगा' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। एक्स पर 'ना सामी रंगा' का पोस्टर शेयर करते हुए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने लिखा, 'बस एक सप्ताह और जब आप किंग ना सामी रंगा को 17 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार देख सकेंगे'।
Just one more week until we get to see the King 👑 #NaaSaamiRangaonHotstar Streaming from 17th Feb only on #DisneyPlusHotstar@iamnagarjuna @allarinaresh @mmkeeravaani @vijaybinni4u @itsRajTarun @AshikaRanganath @mirnaaofficial @RuksharDhillon @actorshabeer @srinivasaaoffl… pic.twitter.com/b32dwWbrIH
— Disney+ Hotstar Telugu (@DisneyPlusHSTel) February 10, 2024
मलयालम फिल्म का निर्देशन
नागार्जुन के अलावा इस फिल्म में अल्लारी नरेश, आशिका रंगनाथ, मिरना, राज थारुन और रुखसार ढिल्लों ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। गौरतलब है कि 'ना सामी रंगा' मलयालम फिल्म 'पोरिंजू मरियम जोस' की तेलुगु रीमेक है, जिसमें जोजू जॉर्ज मुख्य भूमिका में थे। वहीं, 'ना सामी रंगा' में नागार्जुन ने जोजू जॉर्ज की जगह ली है। कोरियोग्राफर से निर्देशक बने विजय बिन्नी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
Bigg Boss 17: तलाक की अफवाहों पर भड़कीं अंकिता लोखंडे, बोलीं-मेरे रिश्ते को अपना नजरिया देने की जरूरत नहीं
वहीं, अगर नागार्जुन का आगामी फिल्मों की बात करें तो वे शेखर कम्मुला की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को श्री वेंकटेश्वर सिनेमा के बैनर तले सुनील नारंग बना रहे हैं। फिल्म में धनुष भी मुख्य भूमिका में हैं, इसके अलावा रश्मिका मंदाना भी इस मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। फिलहाल यह फिल्म अपने प्री-प्रोडक्शन में है।
Vaani-Aparshakti: पर्दे पर वाणी और अपारशक्ति परेश रावल के साथ मचाएंगे धमाल, फैमली ड्रामा मूवी में जमेगी तिकड़ी