Anupam Kher: अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने दो अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों सीरियल चोर हैं और शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी करते हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के मुंबई के वीरा देसाई रोड स्थित ऑफिस में हाल ही में चोरी की घटना सामने आई। इस बात की जानकारी खुद अनुपम ने पोस्ट साझा कर दी थी। गुरुवार को उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) को बताया था कि चोर उनके मुंबई स्थित वीरा देसाई ऑफिस में घुसे और नकदी से भरी तिजोरी और एक फिल्म के निगेटिव चुरा ले गए। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम खान को गिरफ्तार किया है।
#UPDATE | Mumbai: Two people - Majid Sheikh and Mohammad Daler Bahrim Khan - arrested by Amboli Police for committing theft at the office of actor Anupam Kher. Both of them are serial thieves and commit thefts in different areas of the city. https://t.co/p3oFbimTMj
— ANI (@ANI) June 22, 2024
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अनुपम खेर के कार्यालय में चोरी करने के आरोप में ओशिवारा पुलिस ने दो लोगों माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम खान को गिरफ्तार किया है। ये दोनों सीरियल चोर हैं और शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी करते हैं। अभिनेता ने चोरी के बाद टूटे हुए दरवाजे का वीडियो साझा किया और घटना के बारे में जानकारी दी थी। उनके ऑफिस में चोरी का पता गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर चला, जब ऑफिस के कर्मचारी पहुंचे और ताले टूटे हुए पाए। पुलिस ने बताया कि चोर तिजोरी में रखे 4.15 लाख रुपये भी ले गए।
Naezy: करियर में गिरावट के बाद रैपर नैजी को है 'बिग बॉस' से उम्मीद, शो के पैसों से करना चाहते हैं यह काम
अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा
अभिनेता ने बताया था, 'कल रात मेरे वीरा देसाई रोड स्थित ऑफिस में दो चोरों ने दो दरवाजे तोड़ दिए और अकाउंट डिपार्टमेंट से पूरी तिजोरी और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के निगेटिव जो एक बॉक्स में थे, वो चुरा ले गए। हमारे ऑफिस ने एफआईआर दर्ज करवाई है।'
कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफ़िस में दो चोरों ने मेरे ऑफ़िस के दो दरवाज़ों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ़ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फ़िल्म के नेगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए।हमारे ऑफिस ने FIR करवा दिया है।और पुलिस ने… pic.twitter.com/aqmjfOINEM
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 20, 2024
जल्द इन फिल्मों में आएंगे नजर
अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'तन्वी द ग्रेट' से बतौर निर्देशक अपनी वापसी कर रहे हैं। बता दें कि अनुपम खेर इस फिल्म से करीब 20 साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में अपनी वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में एक्टर 'कागज 2' में नजर आए थे।
Bigg Boss OTT 3: छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाता हूं, सलमान होस्ट करते तो मेरे फेवर में रहता: रणवीर शौरी