{"_id":"66766e0a87742b8fb9060de3","slug":"ranvir-shorey-said-i-get-angry-at-small-things-if-salman-had-hosted-bigg-boss-it-would-have-been-in-my-favour-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 3: छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाता हूं, सलमान होस्ट करते तो मेरे फेवर में रहता: रणवीर शौरी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss OTT 3: छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाता हूं, सलमान होस्ट करते तो मेरे फेवर में रहता: रणवीर शौरी
Sat, 22 Jun 2024 11:54 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:54 AM IST
सार
अभिनेता रणवीर शौरी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के तमाम प्रतिभागियों में से एक हैं। एक हालिया साक्षात्कार में, रणवीर ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि सलमान खान इस बार शो को होस्ट नहीं करेंगे तो वो थोड़ा मायूस हो गए थे।
विज्ञापन
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
विस्तार
'बिग बॉस ओटीटी 3' शुरु हो चुका है। इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर शो को होस्ट कर रहे हैं। देखना होगा कि क्या अनिल कपूर होस्ट के तौर पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो पाएंगे या नहीं। इसी बीच शो के एक प्रतिभागी रणवीर शौरी ने सलमान और अनिल को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।
विज्ञापन
Game Changer: 'गेम चेंजर' के गाने जरागंडी को लेकर कोरियोग्राफर का बड़ा दावा, कहा- फैंस को पागल कर देगा ये गाना
विज्ञापन
सलमान होस्ट करते तो अच्छा लगता
अभिनेता रणवीर शौरी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के तमाम प्रतिभागियों में से एक हैं। एक हालिया साक्षात्कार में, रणवीर ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि सलमान खान इस बार शो को होस्ट नहीं करेंगे तो वो थोड़ा मायूस हो गए थे। रणवीर का कहना है कि अगर भाईजान ही बिग बॉस को होस्ट करते तो शो के कंटेस्टेंट के तौर पर यह उनके हित में होता और उन्हें खुशी भी होती। इसका कारण बताते हुए रणवीर ने कहा कि वो और सलमान खान एक साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि रणवीर और सलमान ने एक था टाइगर फिल्म में अभिनय किया था।
विज्ञापन
View this post on Instagram
छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं रणवीर
रणवीर शौरी, अनिल कपूर को होस्ट के तौर पर देखने के लिए भी उत्साहित हैं और वो उनसे ऐसी उम्मीद रखते हैं कि वो उन्हें कुछ छूट दे देंगे। रणवीर ने अनिल कपूर को लीजेंड करार देते हुए कहा कि वो एक आकर्षक इंसान हैं, जो अपने साथ एक अलग किस्म की विशालता लेकर आते हैं। रणवीर ने अपने बारे में कहा कि वो छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं। इसलिए शो में उनके लिए यह एक चुनौती रहने वाली है।
Bigg Boss OTT 3: छह दिनों के भीतर पायल-कृतिका से प्यार कर बैठे थे अरमान, बताया क्या होगी गेम स्ट्रैटिजी
इस वजह से लिया बिग बॉस में आने का फैसला
रणवीर शौरी ने एक दिलचस्प बात बताते हुए कहा कि उनके पास 'बिग बॉस' में आने के लिए हर साल ऑफर आता था, लेकिन किसी न किसी वजह से बात नहीं बन पाती थी और इस बार उनके हाथ में कोई बड़ा काम भी नहीं है। साथ ही उनका बेटा छुट्टियां बिताने अमेरिका जा रहा हैं। इसी वजह से उन्होंने 'बिग बॉस' में आने का फैसला लिया।
Naezy: करियर में गिरावट के बाद रैपर नैजी को है 'बिग बॉस' से उम्मीद, शो के पैसों से करना चाहते हैं यह काम