{"_id":"662f9d6c97c2f94e670ab450","slug":"mufasa-the-lion-king-teaser-trailer-released-movie-comes-on-cinema-in-december-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mufasa The Lion King: लंबे इंतजार के बाद मुफासा की वापसी, ‘मुफासा: द लॉयन किंग’ का ट्रेलर हुआ रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mufasa The Lion King: लंबे इंतजार के बाद मुफासा की वापसी, ‘मुफासा: द लॉयन किंग’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Mon, 29 Apr 2024 06:45 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 29 Apr 2024 06:45 PM IST
सार
द लॉयन किंग के प्रीक्वल मुफासा: द लॉयन किंग का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस बार कहानी भूतकाल में चलेगी, जो बेहद रोमांचकारी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
‘द लॉयन किंग’ के ‘प्रीक्वल मुफासा: द लॉयन किंग’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में मुफासा और उसके भाई स्कार की कहानी दिखाई जाएगी। वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज ने ‘मुफासा: द लॉयन किंग’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में ‘रफीकी’ को ‘मुफासा’ की कहानी बताते हुए सुना जा सकता है।
विज्ञापन
मुफासा और स्कार के उदय की कहानी
‘द लॉयन किंग’ के प्रीक्वल में ‘मुफासा’ और उसके भाई ‘स्कार’ की कहानी दिखाई जाएगी। मुफासा को एक अनाथ शेर के शावक के रूप में दिखाया गया है, जो मुश्किलों का सामना करते हुए खुद को एक योद्धा के तौर पर स्थापित करता है। रफीकी ट्रेलर में कहता है, 'धरती हिल जाएगी, किस्मत तुम्हारा इंतजार कर रही है'।
विज्ञापन
इन टीवी हसीनाओं को दुल्हन के जोड़े में देखने को बेताब हैं प्रशंसक
विज्ञापन
मुफासा का बचपन भी दिखेगा
फिल्म का निर्देशन बैरी जेनकिंस ने किया है। वह इस फिल्म में मुफासा के बचपन को उसके भाई स्कार के साथ दिखाएंगे, जो आगे चलकर उसका प्रतिद्वंदी बन जाता है।
इन कलाकारों ने दी है अपनी आवाज
छोटे मुफासा और स्कार को आवाज एरोन पियरे और केल्विन हैरिसन जूनियर ने दिया है। साल 2019 में आई द लॉयन किंग के बहुत से कलाकारों ने इस फिल्म में भी अपनी आवाज दी है। बता दें कि फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Bollywood Actress: सबसे ज्यादा टैक्स भरती हैं ये बॉलीवुड की हसीनाएं, लिस्ट में दीपिका से लेकर आलिया तक शामिल