बॉलीवुड की कई हसीनाएं कमाई के मामले में हीरो से कम नहीं हैं। फिल्मों के अलावा वे विज्ञापन के जरिए भी अच्छी-खासी कमाई करती हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ये अभिनेत्रियां टैक्स भरने के मामले में हीरो से कम नहीं हैं। आइए आज आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताते हैं--
Bollywood Actor Replace: बॉलीवुड की पांच ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिनके सीक्वल से मेन लीड हीरो को हटाया गया
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम सबसे पहले आता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें दीपिका बॉलीवुड में सबसे ज्यादा टैक्स भरती हैं। वहीं अगर अभिनेत्री की कमाई की बात करें तो विज्ञापन और फिल्मों के जरिए करोड़ों में कमाई करती हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी संख्या में फॉलो करते हैं। जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका टैक्स भरने के मामले में कई स्टार्स से आगे हैं।
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती हैं। आलिया कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्मों के अलावा वे कई बड़े ब्रांड्स के लिए भी काम करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया पांच से छह करोड़ रुपये हर साल का आयकर भरती हैं।
4 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
कटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। सोशल मीडिया पर उन्हें करोड़ों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। फिल्मों के अलावा विज्ञापनों के जरिए भी वे करोड़ों रुपए कमाती हैं। वहीं टैक्स भरने में भी वे कई हसीनाओं से आगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो साल 2013-14 में वे सबसे अधिक टैक्स भरने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं।
5 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबूसरत अदाकारा कियारा आडवाणी का भी नाम शामिल है। कियारा बॉलीवुड को कई हिट फ़िल्में दे चुकी हैं। फिल्मों के साथ-साथ वे कई बड़े ब्रांड्स के लिए भी काम करती हैं। कियारा की जितनी आमदनी है उस हिसाब से वे करोड़ों रुपये का टैक्स भरती हैं।