फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Kabali and sultan box office collection

'सुल्तान' पड़ा फीका, 'कबाली' ने बनाए कमाई के रिकॉर्ड

Mon, 25 Jul 2016 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
Kabali and sultan box office collection

रजनीकांत को क्यों फिल्मों का भगवान कहा जाता है, ये उन्होंने एक बार फिर साबित किया है। इस हफ्ते रिलीज हुई रजनीकांत की 'कबाली' का जादू रिलीज होने से पहले से ही दर्शकों पर छाया हुआ है। दक्षिण भारत में कुछ ऑफिसों में शुक्रवार की छुट्टी कर दी गई थी। दुनियाभर मे रजनीकांत के प्रशंसक आधी रात से टिकटों के लिए सिनेमाघरों पर लाइन लगा रहे हैं। इसको देखते हुए फिल्म से तगड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही थी। फिल्म उम्मीदों पर खरी भी उतर रही है। पहले दिन ही फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 48 करोड़ रुपये से शुरूआत की।

विज्ञापन


पहले दिन का जादू फिल्म ने दूसरे (शनिवार) और तीसरे दिन (इतवार) को भी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा। फिल्म ने पहले तीन दिन में ही 200 करोड़ की कमाई को छू लिया है। इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स के अनुसार, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 123 करोड़ और भारत के बाहर 87 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म की कमाई 210 करोड़ हो घई हैं।

विज्ञापन

नहीं चला 'मदारी' का तमाशा, 'सुल्तान' की निगाहें अपने ही रिकॉर्ड पर

Kabali and sultan box office collection

सलमान खान की 'सुल्तान' और इरफान खान की 'मदारी' का जादू 'कबाली' के सामने फीका पड़ गया है। इसके बावजूद 'सुल्तान' ने धूम-3 को पीछे छोड़ दिया है। 'सुल्तान' की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 24 जुलाई तक कमाई 290 करोड़ की कमाई कर चुकी है। अब 'सुल्तान' की निगाहें 300 करोड़ पर हैं। वहीं दुनियाभर में फिल्म की कमाई 550 करोड़ पार कर चुकी है।

अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में सुल्तान तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे 'पीके' और 'बजरंगी भाईजान' है। सुल्तान की कमाई बजरंगी भाईजान (604 करोड़) को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं? इसपर अब सबकी निगाहें हैं।

इस हफ्ते रिलीज हुई इरफान खान की 'मदारी' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर सकी। फिल्म ने पहले दिन 2.25 करोड़, दिसरे दिन 2.75 करोड़ और तीसरे दिन 3.5 करोड़ की कमाई की। इस तरह पहले वीकएंड पर फिल्म की कमाई 8 करोड़ है। इरफान खान ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी लेकिन माना जा रहा है कि रजनीकांत का स्टारडम उनकी फिल्म पर भारी पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed