जॉन ने भी नहीं सोचा होगा 'ढिशूम' का होगा ऐसा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार को रिलीज हुई 'ढिशूम' की कमाई में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। शुक्रवार को अपने पहले दिन दमदार कमाई करने वाली ढिशूम की कमाई में पहले तीन दिन तक तगड़ी बढ़ोतरी हुई लेकिन सोमवार से स्थिति एकदम से बदल गई। शुक्रवार को फिल्म ने 11.05 करोड़, शनिवार को 12.02 करोड़ और इतवार को 14.25 करोड़ की कमाई की। पहले तीन दिन के बाद फिल्म धड़ाम से गिर जाएगी ये फिल्म के हीरो जॉन और वरुण ने भी नहीं सोचा होगा।
इतवार को 14.25 करोड़ की कमाई करने वाली ढिशूम ने सोमवार को सिर्फ 4.85 करोड़ कमाए। मंगलवार को फिल्म की कमाई और कम हो गई। फिल्म ने मंगलवार को 4.30 करोड़ की कमाई की। फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई 46.67 करोड़ हो गई है। दुनियाभर में हुई कमाई मिलाकर फिल्म पहले पांच दिन में 79 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। जॉन अब्राहम और वरुण धवन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म से अब फिल्मी पंडित किसी बड़ी कमाई की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।
#Dishoom Fri 11.05 cr, Sat 12.02 cr, Sun 14.25 cr, Mon 4.85 cr, Tue 4.30 cr. Total: ₹ 46.47 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 3, 2016