फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mouni Roy trolled again for her new look but fans praised see reactions here

Mouni Roy: फिर ट्रोलर्स के निशाने पर मौनी रॉय, कहा- सर्जरी की दुकान; लेकिन फैंस को पसंद आया नया लुक

Mon, 28 Apr 2025 10:52 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 28 Apr 2025 10:52 AM IST
सार

Mouni Roy: मौनी रॉय अपने नए लुक के चलते एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए। हालांकि, उनके समर्थकों को अभिनेत्री का लुक पसंद आया और उन्होंने मौनी की जमकर तारीफ की। 
 

विज्ञापन
Mouni Roy trolled again for her new look but fans praised see reactions here
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @imouniroy

विस्तार

मौनी रॉय अपनी आगामी फिल्म ‘भूतनी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच वह एक इवेंट में पहुंचीं। अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें व्हाइट सैटिन की मिनी ड्रेस में नजर आईं। वीडियो के सामने आते ही अभिनेत्री एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। यूजर्स ने उन्हें फिर से सर्जरी और बोटॉक्स कराने को लेकर ट्रोल किया। हालांकि, अभिनेत्री अपने एक हालिया बयान में कह चुकी हैं कि उन्हें इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



यूजर्स ने फिर किया ट्रोल
अभिनेत्री के नए लुक के वीडियो को देखकर ट्रोलर्स ने उन पर एक बार फिर निशाना साधा और सर्जरी कराने की बात कही। एक यूजर ने लिखा, ‘सर्जरी की दुकान’ एक अन्य ने लिखा, ‘और थोड़े फिलर्स करवा लेती, तभी तो फ्लिक्स करने की जरूरत पड़ी है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, कूल बनने के चक्कर में बैड लुक आ गया सिर्फ बोटोक्स। अब इनका नाम बोटोक्स गर्ल है।’ एक और ने लिखा, ‘शरीर पर कुछ भी करते हैं।’








यह खबर भी पढ़ें: Vijay Devarakonda: ‘छावा’ देखने के बाद इस इंसान पर विजय ने निकाली भड़ास, बोले- उसे थप्पड़ मारना चाहता हूं…


फैंस ने की तारीफ
हालांकि, मौनी रॉय के फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आया। उन्होंने कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत सुंदर लग रही हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘बेबी डॉल’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बहुत सुंदर।’




यह खबर भी पढ़ें: Dhamaal 4: 'धमाल 4' का क्लाइमैक्स कहां होगा शूट, साथ नजर आएंगे अजय देवगन-रितेश देशमुख-अरशद और जावेद जाफरी


ट्रोलिंग को लेकर क्या बोली थीं अभिनेत्री?
मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेत्री मौनी रॉय से जब उनकी ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'कुछ नहीं, देखती ही नहीं। सबको अपना काम करने दो। मैं ऐसी टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देती। अगर आप दूसरों को ट्रोल करने के लिए पर्दे के पीछे छिपते हैं और अगर आपको इसमें खुशी मिलती है तो ऐसा ही हो।'


मौनी रॉय का वर्क फ्रंट
मौनी रॉय की आगामी हॉरर एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मौनी भूतनी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, सनी सिंह, पलक तिवारी, बेयूनिक और आसिफ खान मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed