फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohit suri romantic drama Saiyaara Release Date announced Ahaan Panday and Aneet Padda in lead role

Saiyaara: मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ इस दिन होगी रिलीज, चंकी पांडे के भतीजे निभाएंगे मुख्य भूमिका

Tue, 22 Apr 2025 10:10 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 22 Apr 2025 10:10 AM IST
सार

Saiyaara Release Date: यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी एक रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। इस फिल्म में चंकी पांडे के भतीजे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। निर्माताओं ने इसके रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Mohit suri romantic drama Saiyaara Release Date announced Ahaan Panday and  Aneet Padda in lead role
'सैयारा' के रिलीज डेट का हुआ खुलासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी एक रोमांटिक फिल्म लेकर दर्शकों के बीच हाजिर होने वाले हैं। इस फिल्म का नाम ‘सैयारा’ होगा। मंगलवार को निर्माताओं ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आधिकारिक घोषणा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘उनकी प्रेम कहानी अद्वितीय है…।’ साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया।

विज्ञापन


अहान पांडे और अनीत पड्डा निभाएंगे मुख्य भूमिका
इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अहान पांडे मोहित सूरी की इस रोमांटिक ड्रामा से डेब्यू करने जा रहे हैं। अहान चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं। इससे पहले वह कई शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वहीं अनीत पड्डा वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में नजर आ चुकी हैं। वह 2022 की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में भी नजर आ चुकी हैं। अब यशराज के बैनर तले बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू करने जा रही हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: रणबीर से लेकर दीपिका तक एक्टिंग ही नहीं खेलों के भी हैं मझे खिलाड़ी, जानिए किस स्पोर्ट में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म
मोहित सूरी की इस रोमांटिक ड्रामा की काफी लंबे समय से चर्चा चल रही थी। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी बहुत कम अपडेट सामने आई थी। अब निर्माताओं ने मुख्य अभिनेताओं के साथ इसके रिलीज की घोषणा भी कर दी है। फैंस को इसके लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिल्म 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)



यह खबर भी पढ़ें: Rohit-Shah Rukh: 'दिलवाले' के बाद आई रोहित-शाहरुख के रिश्ते में दरार? इस वजह से साथ नहीं बना रहे फिल्में

मोहित सूरी का वर्क फ्रंट
मोहित सूरी ने  'जहर', 'कलयुग', 'आवारापन' जैसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में दी हैं। वह 'आशिकी 2', 'हमारी अधूरी कहानी' और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी रोमांटिक फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। आखिरी बार उन्होंने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का निर्देशन किया था। अब वह एक और रोमांटिक लव स्टोरी ‘सैयारा’ लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed