बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस हैं जो अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ खेलों में भी बड़ी रुचि रखते हैं। यही नहीं कुछ कलाकार तो अपने पसंदीदा खेलों के बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। एक्टिंग की दुनिया में आने के बाद भी वो इन खेलों में हाथ आजमाने से नहीं चूकते हैं। तमिल स्टार अजित कुमार भी उनमें से एक हैं, जो अक्सर कार रेसिंग में हिस्सा लेते रहते हैं। वो रेसिंग के लिए अपनी फिल्मों से भी ब्रेक लेते हैं। अजित कुमार के अलावा भी कई ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं, जो अभिनय के साथ-साथ खेलों में भी पारंगत हैं। जानते हैं कुछ ऐसे ही एक्टर और खेलों के प्रति उनके जुनून के बारे में।
रणबीर से लेकर दीपिका तक एक्टिंग ही नहीं खेलों के भी हैं मझे खिलाड़ी, जानिए किस स्पोर्ट में दिखाया दमखम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Tue, 22 Apr 2025 09:27 AM IST
सार
Bollywood Actors In Sports: बॉलीवुड एक्टर्स के अभिनय के तो हम सब देखते ही हैं और उन्हें सराहते भी हैं। लेकिन कई कलाकार ऐसे भी हैं, जो न सिर्फ अभिनय में आगे हैं बल्कि खेलों में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं या फिर दिखाते रहते हैं। जानते हैं इस फेहरिस्त में कौन-कौनसे कलाकार हैं शामिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
