फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohanlal and Ajay Devgan fan in war on social media for best Drishyam version Jeethu Joseph gave this reaction

Drishyam: फिल्म 'दृश्यम' को लेकर मोहनलाल और अजय देवगन के फैंस के बीच छिड़ी जंग, निर्देशक ने दी यह प्रतिक्रिया

Mon, 04 Mar 2024 06:07 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 06:07 PM IST
सार

दृश्यम' की सफलता के बाद इसे कन्नड़, तेलुगु, तमिल, हिंदी, चीनी समेत कई भाषाओं में बनाया गया। हाल ही में इस फिल्म को अंग्रेजी में बनाने की भी घोषणा की गई है। 
 

विज्ञापन
Mohanlal and Ajay Devgan fan in war on social media for best Drishyam version Jeethu Joseph gave this reaction
दृश्यम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2015 में आई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' अजय देवगन के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद साल 2022 में फिल्म का दूसरा पार्ट भी आया और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने भी सफलता के झंडे गाड़े। जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित यह फिल्म हिंदी से पहले मलयालम भाषा बनाई गई थी, जिसकी सफलता और लोकप्रियता को देखते हुए इसे हिंदी में भी बनाया गया। वहीं, इस बीच फिल्म को लेकर एक नई बहस छिड़ गई कि हिंदी और मलयालम भाषा में से कौन सी दृश्यम बेहतर थी। अब फिल्म के निर्देशक इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

प्रशंसको के बीच छिड़ी जंग

गौरतलब है कि 'दृश्यम' की सफलता के बाद इसे कन्नड़, तेलुगु, तमिल, हिंदी, चीनी समेत कई भाषाओं में बनाया गया। हाल ही में इस फिल्म को अंग्रेजी में बनाने की भी घोषणा की गई, लेकिन इस घोषणा के बाद इसके प्रशंसकों में नई बहस छिड़ गई कि इस फिल्म के किस फ्रेंचाइजी ने इसे लोकप्रिय बनाया। हिंदी भाषा ने या फिर मलयालम भाषा ने।

Sanjay Leela Bhansali: आलिया और रणबीर अभिनीत फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली की खास योजना, शूटिंंग करेंगे यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया

फिल्म के मलयालम वर्जन में मोहनलाल ने अभिनय किया था। वहीं, हिंदी वर्जन में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब इस बहस पर फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी आलोचना की है। उन्होंने मोहनलाल बनाम अजय देवगन की इस को बहस को खारिज कर दिया। वहीं, इस फिल्म के हॉलीवुड वर्जन को लेकर जीतू ने कहा, 'फिल्म निर्माता के तौर पर मेरे लिए यह बेहद खुशी की बात है कि मेरी बनाई फिल्म का हॉलीवुड में रीमेक बनाया जा रहा है'।

Mean Girls: अवंतिका कर रही हैं देश का नाम रौशन, बोलीं- भारतीय अभिनेत्रियां हॉलीवुड में बिखेर रही हैं जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed