फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mean Girls star Avantika is happy and proud said Indian actress are able to shine their light in Hollywood

Mean Girls: अवंतिका कर रही हैं देश का नाम रौशन, बोलीं- भारतीय अभिनेत्रियां हॉलीवुड में बिखेर रही हैं जलवा

Mon, 04 Mar 2024 04:16 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 04 Mar 2024 04:16 PM IST
सार


अवंतिका हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। वे इस विषय में बात करते हुए कहती हैं, 'मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मैं भारत का नाम रौशन कर पा रहीं हूं।'

विज्ञापन
Mean Girls star Avantika is happy and proud said Indian actress are able to shine their light in Hollywood
अवंतिका - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय मूल की अभिनेत्री अवंतिका इन दिनों हॉलीवुड में सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी आगामी फिल्म 'मीन गर्ल्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अवंतिका इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अवंतिका हॉलीवुड में भारतीय अभिनेत्रियों की मौजूदगी पर खुल कर बातें  करती नजर आईं। 
विज्ञापन


भारतीय अभिनेत्रियां बिखेर रहीं हैं जलवा 
अवंतिका का जन्म कैलिफोर्निया में एक भारतीय परिवार में हुआ है। फिल्म 'मीन गर्ल्स' के पहले भी वे एक तेलुगु फिल्म 'ब्रह्मोत्सवम' में अभिनय कर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा, 'जब भी मैं किसी भारतीय मूल की अभिनेत्री को हॉलीवुड में काम करते देखती हूं तब मुझे काफी खुशी होती है। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं भारत जैसे देश से जुड़ी हुई हूं। यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और अब इस बात को दुनिया भी देख रही है।'
विज्ञापन


नेहा की दिलकश अदाएं देख फैंस की बढ़ी धड़कनें
विज्ञापन
विज्ञापन


'थ्री इडियट्स' है पसंदीदा फिल्म 
19 साल की अवंतिका अपनी आने वाली फिल्म 'मीन गर्ल्स' को लेकर काफी उत्साहित हैं। वे कहती हैं, 'मैं हमेशा से फिल्मों में काम करना चाहती थी। जब मैं छोटी थी तब मैंने 'थ्री इडियट्स' देखी थी। उस फिल्म को देखकर पहली बार मुझे लगा था कि मैं फिल्मों में काम करना चाहती हूं। मानवीय संवेदनाओं को इस फिल्म में काफी खूबसूरती से दिखाया गया है। 'थ्री इडियट्स' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक फिल्म है।'

Ae Watan Mere Watan Trailer: सारा अली खान की फिर बंधी ओटीटी से आस, बोलीं, ये किरदार मेरे लिए सम्मान की बात

खुद पर है गर्व 
अवंतिका हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। वे इस विषय में बात करते हुए कहती हैं, 'मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मैं भारत का नाम रौशन कर पा रहीं हूं। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मुझे प्रियंका चोपड़ा और सिमोन एशली के समकक्ष रखा जा रहा है। वो दिन दूर नहीं है जब भारतीय अभिनेत्रियां हॉलीवुड में भी राज करेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed