फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mexican Regional Band Grupo Fugitivo 5 Missing Musicians Dead Bodies Found Near Texas Border

Musicians Murder: परफॉर्मेंस करने जा रहे बैंड मेंबर्स का अपहरण, 5 दिन बाद बॉर्डर पर मिले शव; जानें पूरा मामला

Fri, 30 May 2025 12:16 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 30 May 2025 12:16 PM IST
सार

Mexican Regional Band Grupo Fugitivo: रेनोसा में टेक्सास सीमा के पास पांच बैंड मेंबर्स की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Mexican Regional Band Grupo Fugitivo 5 Missing Musicians Dead Bodies Found Near Texas Border
मैक्सिकन रीजनल म्यूजिक बैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैक्सिकन रीजनल म्यूजिकल बैंड के पांच सदस्य जो पिछले कुछ दिनों से लापता थे, अब उनके शव रेनोसा में टेक्सास सीमा के उत्तरी शहर में मिले हैं। इसकी जानकारी खुद पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई है। शहर की पार्टियों और डांस में म्यूजिक बजाने वाले ग्रुपो फुगिटिवो बैंड के ये सदस्य रविवार से लापता थे। अब इनके शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

परफॉर्मेंस करने जाते वक्त हुई किडनैपिंग
पांचों संगीतकारों के लापता होने के मामले की जांच कर रहे तामाउलिपास राज्य के अधिकारियों का कहना है कि उन लोगों को उस रात 10 बजे के करीब किडनैप किया गया। जब वे एक एसयूवी में किसी पार्टी में परफॉर्म करने के लिए जा रहे थे। बैंड मेंबर्स के शव रेनोसा के बाहरी इलाके में पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो गल्फ कार्टेल के एक गुट का हिस्सा माने जाते हैं। अधिकारियों को अभी यह नहीं पता चल सका है कि इन लोगों की हत्या क्यों की गई है। साथ ही डेड बॉडीज को जलाने की खबरों को भी पुलिस द्वारा खारिज किया गया है।

विज्ञापन

मैक्सिकन रीजनल म्यूजिक बजाता था बैंड
ये बैंड मैक्सिकन का रीजनल म्यूजिक बजाते थे। जिसमें कई तरह का म्यूजिक शामिल है। कुछ सालों में ये बैंड तब सुर्खियों में आया जब इन्होंने इंटरनेशनल म्यूजिक में एक नए युग की शुरुआत की और कुछ नया करना शुरू किया। ये संगीतकार कभी-कभी ड्रग कार्टेल के नेताओं को श्रद्धांजलि देते थे। जिन्हें अक्सर रॉबिन हुड टाइप का माना जाता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि ग्रुप ने ऐसे गाने बजाए थे या कलाकार केवल कार्टेल हिंसा के शिकार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Harvey Weinstein: क्या हार्वे वेनस्टीन अपने दुष्कर्म मामले में देंगे गवाही? पुनर्विचार केस में आया नया मोड़

संगीतकारों के समर्थन में लोगों ने किया प्रदर्शन
संगीतकारों को आखिरी बार उस रात सुना गया था जब उन्हें किडनैप किया गया था। उन्होंने अपने परिवार के लोगों को बताया था कि वे कार्यक्रम में जा रहे हैं। उसके बाद उनके बारे में कुछ भी नहीं पता चला। उनके परिवारों ने लापता होने की सूचना दी थी। जिसके बाद लोगों से समर्थन की अपील की और लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए। बीते दिन प्रदर्शन करने वालों ने रेनोसा और फार, टेक्सास को जोड़ने वाले इंटरनेशनल पुल पर भी प्रदर्शन किया। बाद में चर्च में संगीतकारों के लिए प्रार्थना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed