फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Will Harvey Weinstein testify in his physical assault and know new twist in the review case

Harvey Weinstein: क्या हार्वे वेनस्टीन अपने दुष्कर्म मामले में देंगे गवाही? पुनर्विचार केस में आया नया मोड़

Fri, 30 May 2025 08:50 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 30 May 2025 08:50 AM IST
सार

Harvey Weinstein: हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टीन को एक यौन उत्पीड़न मामले में दोषी पाया गया था। अब इस मामले में फिर से मुकदमा चलाया जा रहा है, जिसमें फिल्म निर्माता गवाही देने के बारे में सोच रहे हैं। 

विज्ञापन
Will Harvey Weinstein testify in his physical assault and know new twist in the review case
हार्वे वेनस्टीन - फोटो : इंस्टाग्राम- हार्वे वेनस्टीन

विस्तार

दशकों पुराने मामले में पूर्व मॉडल रहीं काजा सोकोला ने 73 वर्षीय फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टीन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसमें उन्हें दोषी पाया गया था। साल 2020 में न्यूयॉर्क की सर्वोच्च अदालत ने हार्वे को दोषी कहने वाले फैसले को पलट दिया था। अब इस मामले पर पुनर्विचार मुकदमा चल रहा है, जिसमें वेनस्टीन के बचाव पक्ष के वकील गवाहों और सबूतों की फिर से जांच कर रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या वेनस्टीन अपने ऊपर लगे आरोपों में गवाही देंगे या नहीं? 

विज्ञापन


वेनस्टीन के वकीलों ने तेज की कार्यवाही
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टीन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था, जिस पर कोर्ट में पुनर्विचार मुकदमा चलाया जा रहा है। अब शिकायतकर्ता द्वारा पक्ष रखने के बाद, बचाव पक्ष के वकीलों ने अपने गवाह पेश करने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा उनका कहना है कि उनके और शिकायतकर्ताओं के बीच जो कुछ भी हुआ वह सहमति से हुआ था। वहीं, आने वाले दिनों में वेनस्टीन को यह तय करना है कि उन्हें गवाही देनी है या नहीं। उनकी गवाही इस केस का उल्लेखनीय मोड़ होगा। हालांकि, आपको बताते चलें कि फिल्म निर्माता ने अपने पहले मुकदमे में भी गवाही नहीं दी थी। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Indian Celebrities: भारतीय सितारों ने 2025 में ग्लोबल मंच पर बढ़ाई देश की शान, फैशन स्टेटमेंट से लगाए चार चांद
विज्ञापन
विज्ञापन


सैमुएलसन के बयान ने उठाए सवाल
बुधवार से वेनस्टीन के वकीलों ने गवाहों को बुलाना शुरू किया, जिसकी शुरुआत एक चिकित्सक-फार्मासिस्ट से हुई, जिसने गवाही में सामने आई दवाओं पर चर्चा की। वहीं, सोकोला का आरोप है कि 2002 में जब वह 16 साल की फैशन मॉडल थीं तब वेनस्टीन ने उनके साथ जबरन अश्लील हरकत की। इसके बाद गुरुवार को जूरी सदस्यों ने हेल्गा सैमुएलसन को सुना, जो शिकायतकर्ता काजा सोकोला के साथ 2005 में न्यूयॉर्क अपार्टमेंट में रहती थीं। उन्होंने बताया कि एक दिन न्यूयॉर्क अपार्टमेंट पर वेनस्टीन आए, जिसके बाद हार्वे और कोसोला ने एक साथ कमरे में कुछ समय बिताए। हलाांकि, कोसोला ने कुछ सप्ताह पहले बताया था कि वह, वेनस्टीन के साथ उस अपार्टमेंट में कभी नहीं रही। 

वकीलों ने पूछे कई सवाल
सैमुएलसन ने आगे बताया कि 2005 की गर्मियों में वेनस्टीन से मुलाकात के बाद कोसोला ने संगीत करियर शुरू करने की कोशिश में उनकी मदद मांगी। शिकायतकर्ता के पक्ष के दौरान वेनस्टीन के वकीलों ने सभी से बड़ी गहनता से सवाल किया। खासतौर पर वकीलों ने तीन महिलाओं सोकोला, मिरियम हेली और जेसिका मान से संदेह पैदा करने वाले सवाल पूछे। मान ने वेनस्टीन पर आरोप लगाया कि उनके साथ 2013 में दुष्कर्म हुआ। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि ये सारी जानकारी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार है, जिसमें रिपोर्ट ने पीड़ितों के पहचान उजागर करने की अनुमति ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed