फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Marvel India heard fans demand tickets booking opens for Deadpool and Wolverine on 8th June for 24 hours only

Deadpool and Wolverine: भारतीय दर्शकों के लिए खुशखबरी, इस दिन बुक कर सकेंगे 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' की टिकट

Thu, 06 Jun 2024 03:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 06 Jun 2024 03:06 PM IST
सार

8 जून को बेस्ट फ्रेंड डे के मौके पर मार्वल्स ने भारतीय दर्शकों को तोहफा दिया है। मार्वल इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से आज एक वीडियो साझा किया है। 

विज्ञापन
Marvel India heard fans demand tickets booking opens for Deadpool and Wolverine on 8th June for 24 hours only
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम @thehughjackman

विस्तार

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का भारतीय दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। भारत में इस फिल्म के लिए उत्साहित दर्शकों के लिए खुशखबरी है। मार्वल इंडिया ने फैंस की फरमाइश पूरी कर दी है और कुछ ऐसी घोषणा की है, जो उत्साह बढ़ा देगी। दरअसल, एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली है।

विज्ञापन

Cinemas Sealed In Gujarat: गुजरात में स्थानीय प्रशासन ने बंद करा दिए दर्जनों थियेटर, समझिए क्या है पूरा माजरा
विज्ञापन


8 जून को 24 घंटे के लिए मिलेगी सेवा
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ 26 जुलाई 2024 को रिलीज होगी। फिल्म के लिए उत्साहित भारतीय दर्शक पहले दिन इसका लुत्फ उठा सकें, इसका इंतजाम कर दिया गया है। एडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने वाली है। मार्वल इंडिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर आज जानकारी दी है कि 8 जून से टिकट बुकिंग शुरू होगी। हालांकि, यह सेवा सिर्फ 24 घंटों के लिए ही खुलेगी। अभी सिर्फ आईमैक्स फॉर्मेट में टिकट मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

SSMB29: महेश बाबू-राजामौली की फिल्म के रिलीज डेट का हो गया खुलासा ? 'एसएसएमबी' को लेकर आई नई जानकारी

बेस्ट फ्रेंड डे पर मिला तोहफा
8 जून को बेस्ट फ्रेंड डे के मौके पर मार्वल्स ने भारतीय दर्शकों को यह तोहफा दिया है। मार्वल इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से आज एक वीडियो साझा किया है। इसमें लिखा है, 'खड़े खड़े खुजा क्या रहे हो...जाकर टिकट बुक करो'। आगे लिखा है, 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की टिकट बुकिंग 8 जून से 24 घंटों के लिए खुल रही है। शानदार स्टारकास्ट वाली मार्वल स्टूडियोज की 'डेडपूल और वूल्वरिन' 26 जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marvel India (@marvel_india)


Bad Boys Ride Or Die Review: हीरो उम्रदराज हो तो ऐसी बननी चाहिए एक्शन फिल्म, मौका मिले तो सलमान भी जरूर देखें

यूजर्स ने पूछे टिकट के दाम
इस पोस्ट पर दर्शक अपना उत्साह जता रहे हैं। साथ ही यूजर्स मजेदार सवाल भी पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'टिकट की कीमत कितनी होगी? साथ में वूल्वरिन का पॉपकर्न बकेट भी लेने हैं!' एक यूजर ने लिखा, 'इंडिया में वूल्वरिन का पॉपकॉर्न बकेट भी लेकर आओ'। इस फिल्म में ह्यू जैकमैन वूल्वरिन की भूमिका में हैं। साथ में रयान रेनॉल्ड्स भी हैं। 
Hardik Pandya-Natasa: नहीं होगा हार्दिक पांड्या और नताशा के बीच तलाक! अभिनेत्री के पोस्ट से मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed