फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   local Municipal Corporation Estate Department sealed 100 cinemas in gujarat for not possessing BU certificate

Cinemas Sealed In Gujarat: गुजरात में स्थानीय प्रशासन ने बंद करा दिए दर्जनों थियेटर, समझिए क्या है पूरा माजरा

Thu, 06 Jun 2024 12:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 06 Jun 2024 12:29 PM IST
सार

गुजरात में इन दिनों प्रशासन सिनेमाघरों पर नकेल कस रहे हैं। अहमदाबाद और वेरावल सहित राज्य के कई शहरों में थिएटर्स सील किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 100 थिएटर्स बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
local Municipal Corporation Estate Department sealed 100 cinemas in gujarat for not possessing BU certificate
गुजरात में प्रशासन ने बंद किए कई थियेटर - फोटो : iStock

विस्तार

गुजरात में सिनेमाघरों को बंद कराने का सिलसिला चल रहा है। अकेले अहमदाबाद में ही करीब 20 सिनेमाघर सील कर दिए गए हैं, जिनमें सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के कई अन्य शहरों में भी यही हाल है। आखिर गुजरात में अचानक थिएटर पर ताला क्यों डाला जा रहा है? तो बता दें कि इसकी वजह है बीयू सर्टिफिकेट। चलिए समझते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन

Avneet Kaur: ट्रोल्स पर फूटा अवनीत का गुस्सा, बोलीं- किसी के लिए कुछ अच्छा नहीं बोल सकते तो बुरा भी मत कहो
विज्ञापन


राज्य के कई थिएटर्स पर लगा ताला
अहमदाबाद में स्थानीय नगर निगम संपदा विभाग ने अलग से सिनेमा भवन उपयोग (बीयू) की अनुमति न होने के कारण करीब 20 थिएटर सील कर दिए हैं। सिनेमाघरों को एक विशेष बीयू प्रमाणपत्र की जरूरत होती है। इसके बिना वे किसी भी इमारत में सिनेमाघरों का संचालन नहीं कर सकते हैं। गुजरात के वेरावल सहित कई अन्य हिस्सों में भी सिनेमाघरों को इसी तरह सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Aaryan: सारा और कियारा नहीं, ये है कार्तिक की पसंदीदा सह-कलाकारा, अभिनेता के जवाब ने किया सबको हैरान

राजकोट में घटी आग की घटना के बाद प्रशासन सख्त
हाल ही में राजकोट के एक गेमिंग जोन में लगी भीषण आग की घटना घटी। इसके बाद राज्य प्रशासन सख्त है। इस तरह की अन्य घटनाएं न हों, इसके लिए प्रशासन ने बिना उचित लाइसेंस और प्राधिकरण की इजाजत के बगैर चल रहीं व्यावसायिक संपत्तियों पर एक्शन लिया है। इसी कड़ी में बिना बीयू सर्टिफिकेट चल रहे थिएटर्स भी बंद कराए जा रहे हैं। 
Prithviraj: 'गुरुवायूर अम्बालानदायिल' का जलवा, बनी दुनियाभर में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed