फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   marathi actress madhu kambikar Passed away at 73 industry got sad know about her

मधु कांबिकर: मराठी अभिनेत्री का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; इस बीमारी से थीं पीड़ित

Mon, 12 Oct 2026 11:49 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 12 Oct 2026 11:49 AM IST
सार

Madhu Kambikar: मराठी अभिनेत्री मधु कांबिकर का निधन हो गया है। उन्होंने फिल्मों, लोक नाटक, थिएटर और टेलीविजन सीरियल में अहम रोल निभाए हैं।
 

विज्ञापन
marathi actress madhu kambikar Passed away at 73 industry got sad know about her
मधु कांबिकार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री मधु कांबिकर का निधन हो गया है। वह 73 साल की थीं। उनका निधन पुणे में हुआ। अभिनेत्री पिछले कई वर्षों से बीमारी से जूझ रही थीं। आखिरकार आज उनका निधन हो गया है। उनके निधन से मराठी सिनेमा के कलाकार दुखी हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

मधु कांबिकर का निधन
मधु कांबिकर का जन्म 28 जुलाई, 1953 को बीड जिले में हुआ था। उनके करियर की शुरुआत स्टेज शो से हुई थी। शो के बाद उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा। उन्होंने फिल्मों, लोक नाटक, कमर्शियल थिएटर और टेलीविजन सीरियल में अहम रोल निभाए हैं। जाने-माने निर्देशक राजदत्त की फिल्म 'शापित' में मधु कांबिकर की अदाकारी को खास पहचान मिली थी। वह 'हेच माझा माहेर', 'रघुमैना', 'एक होता विदूषक', 'झपटलेला', 'देबू' और 'येऊ का घरात' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

marathi actress madhu kambikar Passed away at 73 industry got sad know about her
मधु कांबिकार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री को हुआ ब्रेन स्ट्रोक
फिल्मों में शानदार करियर बनाने के बाद अभिनेत्री जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया, जब वह बीमार हो गईं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी सेहत और बिगड़ गई। इससे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। 

नवंबर, 2016 को मधु एक स्टेज परफॉर्मेंस करने वाली थीं। डांस करते हुए अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। मगर उन्होंने डांस करना बंद नहीं किया। परफॉर्मेंस पूरा करने के बाद वह मेकअप रूम में आईं। यहां उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया। इसके बाद उनका दाहिना हाथ सुन्न हो गया।

अमिताभ बच्चन: जन्मदिन के बाद क्यों ट्रोल हो रहे बिग बी? वायरल हो रहा वीडियो; हाथ मिलाने से किया इंकार

विज्ञापन

marathi actress madhu kambikar Passed away at 73 industry got sad know about her
मधु कांबिकार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय से बनानी पड़ी दूरी
बीमारी की वजह से मधु कांबिकर को अभिनय से दूरी बनानी पड़ी। 2018 में उन्हें जी चित्र गौरव अवॉर्ड्स सेरेमनी में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अपनी खराब सेहत की वजह से वह अवॉर्ड लेने के लिए सेरेमनी में नहीं आ सकीं। मधु कांबिकर की तरफ से उनकी बहू शीतल जाधव ने अवॉर्ड लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed