फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee Starrer The Family Man Season 3 Shooting Start Prime Video Shares Post Know Details Inside

The Family Man 3: फैंस के लिए खुशखबरी! द फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू, नहीं थम रहा फैंस का उत्साह

Mon, 06 May 2024 12:36 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 06 May 2024 12:36 PM IST
सार

मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। प्राइम वीडियो ने पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दर्शकों को दूसरे सीजन के खत्म होने के बाद से ही इसका इंतजार है।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Starrer The Family Man Season 3 Shooting Start Prime Video Shares Post Know Details Inside
द फैमिली मैन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जाने-माने अभिनेता मनोज वाजपेयी की बहुचर्चित और ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन का दर्शकों को बेसब्री सं इंतजार है। ऐसे में दर्शकों के लिए खुशखबरी है। इस सीरीज के अगले सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। प्राइम वीडियो ने तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी है। राज और डीके की वेब सीरीज के दूसरे सीजन के खत्म होने के बाद से ही दर्शकों को इसकी अगली कड़ी का इंतजार है। ऐसे में अब दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 

विज्ञापन

श्रीकांत तिवारी के रोल में फिर दिखेंगे मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी का श्रीकांत तिवारी का प्रतिष्ठित किरदार निबाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह इस वेब सीरीज में वह एक मीडिल क्लास फैमिली से होने के साथ-साथ विश्व स्तर पर जासूस हैं। वहीं इसके अगले सीजन में श्रीकांत पारिवारिक जीवन की मांगों को संतुलित करते हुए और अपनी पत्नी के साथ अपने रिश्ते को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा पर मंडराते खतरे का कुशलतापूर्वक सामना करेंगे। 

विज्ञापन


Varun Sharma: अब भी नहीं भूला मैं पेट में लगे वो 14 इंजेक्शन, सबक मिला कि पशुओं से भी प्रेम करना बेहद जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइम वीडियो ने साझा किया पोस्ट
प्राइम वीडियो ने दो तस्वीरे साझा की हैं। एक में मनोज वाजपेयी टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर सीरीज के क्लिपबोर्ड की है। इस पोस्ट को देखने के बाद दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। राज और डीके की जोड़ी द्वारा लिखित इस वेब सीरीज को उन्होंने निर्मित और निर्देशित किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


पहले दो सीजन को मिला खूब प्यार
वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन में प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अश्लेषा ठाकुर (धृति) सहित कई कलाकार फिर से नजर आएंगे। इस सीरीज के पहले दो सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। मनोज बाजपेयी के दमदार किरदार और उनके शानदार अभिनय को सीरीज में काफी पसंद किया गया था। 

Rakhi Sawant: अंबानी परिवार ने राखी को गिफ्ट किया करोड़ों की हीरे की अंगूठी! बोलीं- सुष्मिता से बड़ी रिंग है



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed