{"_id":"6638812f3053f4735d0d5ea8","slug":"rakhi-sawant-claims-ambani-family-gifted-her-50-crore-rupees-diamond-ring-see-netizens-reaction-on-this-2024-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: अंबानी परिवार ने राखी को गिफ्ट किया करोड़ों की हीरे की अंगूठी! बोलीं- सुष्मिता से बड़ी रिंग है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Sawant: अंबानी परिवार ने राखी को गिफ्ट किया करोड़ों की हीरे की अंगूठी! बोलीं- सुष्मिता से बड़ी रिंग है
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत खबरों में छाई रहती हैं। उस पर भी वह अधिकांश मामलों में विवादों और अपने बयानों को लेकर खबरों में रहती हैं। एक बार फिर राखी को लेकर खबरें आ रही हैं, जिसमें अभिनेत्री ने दावा किया है कि अंबानी परिवार ने उन्हें तोहफे में 50 करोड़ की हीरे की अंगूठी दी है। राखी के इस बयान से सोशल मीडिया पर हलचल पैदा हो गई है।
Trending Videos
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी राखी सावंत को सोमवार को अपने पूर्व पति रितेश सिंह के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया। सोशल मीडिया पर राखी के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह मीडिया के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी बड़ी 'हीरे की अंगूठी' भी दिखाई और दावा किया कि यह उन्हें अंबानी परिवार ने उपहार में दी है।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राखी ने अपनी अंगूठी दिखाते हुए कहा कि इसमें पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन की अंगूठी से भी बड़ा हीरा है। राखी के इस वीडियो पर यूजर्स के ढेरों कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं।
वीडियो में राखी कहती हैं, "अंबानी जी ने दी है ये मुझे उनके बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए। यह तो बस मुंह दिखाई है। सुष्मिता सेन से भी बड़ी रिंग है मेरे पास। उनको किसने दी थी? अनिल अंबानी जी ने दी थी... पता नहीं, लेकिन मुझे ये अंगूठी अनंत अंबानी और राधिका के लिए मिली है। मुझे दोनों की शादी में केवल परफॉर्मेंस देना है।''
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी की इस वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट की बाढ़ ला दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'राखी मनोरंजन का अच्छा साधन हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'राखी की वीडियो देख मन काफी अच्छा हो जाता है।' एक और यूजर ने लिखा, 'राखी की कॉमेडी से सभी को सीख लेनी चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।