फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन शो: सारा अली खान ने स्ट्रैपलेस टॉप से खींचा ध्यान, आयुष्मान के आउटफिट पर टिकी नजरें; कलाकार बने शोस्टॉपर

Sun, 18 Oct 2026 08:49 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 18 Oct 2026 08:49 AM IST
सार

Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan: हाल ही में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर बने। दोनों ने फैशन शो में सबका ध्यान खींचा है। जानिए उनके लुक में क्या खास है?
 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan turn showstoppers for Manish Malhotra in Lakme Fashion Week 2026
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@lakmefashionwk
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच शनिवार को एक फैशन शो में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर बने।
Trending Videos
Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan turn showstoppers for Manish Malhotra in Lakme Fashion Week 2026
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@lakmefashionwk
आयुष्मान और सारा ने खींचा सबका ध्यान
ये दोनों कलाकार नई दिल्ली के ताज पैलेस में हुए 'मनीष मल्होत्रा लग्जरी प्रेट 2026' शो में डिजाइनर के साथ शामिल हुए। आयुष्मान और सारा ने रैंप पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने डिजाइनर की उस खास शैली को पेश किया जिसमें ग्लैमर और बारीक कारीगरी का बेहतरीन मेल देखने को मिला।

बॉक्स ऑफिस: देश ही नहीं विदेश में भी 'जेलर 2' का जलवा, 300 करोड़ पार हुई कमाई; क्या है 'रणबाली' का हाल?
Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan turn showstoppers for Manish Malhotra in Lakme Fashion Week 2026
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@lakmefashionwk
सारा पर टिकीं सबकी निगाहें
सारा अली खान ने एक शानदार काले, डिजाइनर आउटफिट में सबको प्रभावित किया। इस पोशाक के ऊपरी हिस्से में स्ट्रैप नहीं थे। साथ ही, इस पर मैटेलिक और कई रंगों वाले फूलों की नाजुक सजावट की गई थी। चमकदार कढ़ाई और बारीक काम वाला फिटेड टॉप, उनकी लहराती हुई काली स्कर्ट के साथ बहुत जंच रहा था। एक पारदर्शी काले ड्रेप ने इस पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। अपने हेयरस्टाइल के लिए, सारा ने बीच से मांग निकालकर बालों को एकदम सीधा रखा। इससे उनके लुक में सादगी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan turn showstoppers for Manish Malhotra in Lakme Fashion Week 2026
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम@lakmefashionwk
कैसा है आयुष्मान खुराना का लुक?
  • आयुष्मान खुराना एक शानदार काले पहनावे में शालीनता के साथ नजर आए। 
  • उन्होंने एक बेहतरीन फिटिंग वाली काली जैकेट के नीचे काली शर्ट पहनी थी। 
  • जैकेट के कंधों, लैपल्स और आस्तीनों पर चांदी के रंग की बारीक फूलों वाली और सजावटी कढ़ाई की गई थी।
  • उन्होंने इस जैकेट के साथ स्लीक काली पैंट और पॉलिश किए हुए काले जूते पहने। 
  • यह पूरा आउटफिट इस कलेक्शन की 'मॉडर्न लग्जरी' थीम पर आधारित था।
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan turn showstoppers for Manish Malhotra in Lakme Fashion Week 2026
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@lakmefashionwk
कब रिलीज होगी 'उड़ता तीर'?
  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' में एक साथ नजर आएंगे।
  • इसमें राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, रघुबीर यादव और बृजेंद्र काला जैसे कलाकार भी होंगे।
  • यह 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • फिल्म की कहानी पाकिस्तानी जासूस पर आधारित है, जो भारत में आकर भारत का देशभक्त बन जाता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lakmē Fashion Week (@lakmefashionwk)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed