फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee Kareena Kapoor and sharmila tagore got Nomination in Indian Film Festival of Melbourne 2025

IFFM 2025: मनोज बाजपेयी, करीना कपूर और शर्मिला टैगोर को मिला नामांकन, दिखाई जाएंगी गुरु दत्त की फिल्में

Mon, 14 Jul 2025 03:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 14 Jul 2025 03:22 PM IST
सार

Indian Film Festival of Melbourne 2025: 14 अगस्त से 24 अगस्त तक चलने वाले 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में जिन लोगों को अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला है, उनकी लिस्ट जारी हो चुकी है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Kareena Kapoor and sharmila tagore got Nomination in Indian Film Festival of Melbourne 2025
मनोज बाजपेयी, करीना कपूर, शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोज बाजपेयी, मोहनलाल, करीना कपूर खान और शर्मिला टैगोर जैसे कलाकारों को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2025 में 'बेस्ट एक्टर' के लिए नामांकन मिला है। इसके अलावा 'बेस्ट फिल्म' कटेगरी में 'होमबाउंड', 'कल्कि 2898 एडी', 'एल2: एम्पुरान', 'महाराज', 'मेयाझगन', 'स्त्री 2', और 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' को नामांकन मिला है।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री के लिए मिला नामांकन
आईएफएफएम में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की दौड़ में अभिषेक बच्चन, आदर्श गौरव, ईशान खट्टर, जुनैद खान, मनोज बाजपेयी और मोहनलाल शामिल हैं। इसी तरह से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की दौड़ में अंजलि शिवरामन, करीना कपूर खान, शामला हमजा, शर्मिला टैगोर और श्रद्धा कपूर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए नामांकन
वहीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशक अवॉर्ड के लिए अरण्य सहाय, लक्ष्मीप्रिया देवी, नीरज घेवन, ओनिर, रीमा कागती, रीमा दास, वर्षा भरत और विपिन राधाकृष्णन को नामांकन मिला है। इन लोगों ने अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Movies On English Stories: 'आंखों की गुस्ताखियां' से लेकर 'गाइड' तक, अंग्रेजी कहानियों पर बनी हैं ये फिल्में
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज कि लिए नामांकन
इसी तरह से सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज के लिए ब्लैक वारंट, ग्यारह ग्यारह, खौफ, कोटा फैक्ट्री सीजन 3, मनोरथंगल, पाताल लोक सीजन 2, थलेवाट्टम और त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर को नामांकन मिला है।

Manoj Bajpayee Kareena Kapoor and sharmila tagore got Nomination in Indian Film Festival of Melbourne 2025
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री
वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अनन्या पांडे, मोनिका पंवार, शबाना आजमी, तिलोत्तमा शोम, निमिषा सजयन, पार्वती थिरुवोथु और रसिका दुग्गल को नामांकन मिला है।
वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अभिषेक कुमार, अली फजल, ममूटी, मानव कौल, जयदीप अहलावत, जितेंद्र कुमार और जहान कपूर को नामांकन मिला है। 

14 से 24 अगस्त तक चलेगा फेस्टिवल
इस फेस्टिवल में गुरु दत्त की विरासत का जश्न मनाया जाएगा। इस मौके पर उनकी फिल्में 'प्यासा' और 'कागज के फूल' को दिखाया जाएगा।
आपको बता दें कि आईएफएफएम 2025 फेस्टिवल 14 अगस्त से 24 अगस्त तक जारी रहेगा। इस फेस्टिवल में खास जूरी सभी अवॉर्ड्स तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed