{"_id":"6632257527521e9a31080aaa","slug":"makarand-deshpande-talks-about-swades-said-i-was-acting-like-a-brat-and-asked-shah-rukh-khan-to-drive-caravan-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Makarand Deshpande : 'स्वदेस' की यादों में डूबे मकरंद, बोले- बड़े खान गाड़ी चला रहे थे और मजे कर रहा था","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Makarand Deshpande : 'स्वदेस' की यादों में डूबे मकरंद, बोले- बड़े खान गाड़ी चला रहे थे और मजे कर रहा था
Wed, 01 May 2024 05:32 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 01 May 2024 05:32 PM IST
सार
मकरंद देशपांडे ने फिल्म 'स्वदेस' में शाहरुख खान के साथ काम किया था। पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेता कहते हैं, 'मैं शाहरुख और आशुतोष के साथ पहले भी काम कर चुका था।
विज्ञापन
मकरंद देशपांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकरंद देशपांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'मंकी मैन' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वे देव पटेल के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान मकरंद पुराने दिनों को याद करते दिखे। उन्होंने 'स्वदेश' की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी अपने दर्शकों के साथ साझा किया।
'स्वदेस' में काम करके मजा आया
मकरंद देशपांडे ने फिल्म 'स्वदेस' में शाहरुख खान के साथ काम किया था। पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेता कहते हैं, 'मैं शाहरुख और आशुतोष के साथ पहले भी काम कर चुका था। हम टीवी शो 'सर्कस' में एक साथ काम कर चुके थे। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए दोस्तों की रियूनियन पार्टी जैसा था। हम शूटिंग के दौरान काफी मजे कर रहे थे।
Katrina Kaif: AI का कमाल! फर्राटेदार फ्रेंच बोलती कैटरीना का वीडियो देख सभी हैरान, यूजर्स बोले- यह खतरनाक है
विज्ञापन
शाहरुख को काम पर लगा मैं मजे कर रहा था
मकरंद देशपांडे अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं सेट पर बिल्कुल बिगड़ैल बच्चे की तरह व्यवहार कर रहा था। मैंने शाहरुख से कहा आप गाड़ी चलाइए और मैं मजे करूंगा। हम 'यूं ही चला चल' गाने की शूटिंग कर रहे थे। उसमें कैलाश खेर जब अलाप लेते हैं उस पर मैं अपने बालों के साथ कुछ करता हूं। वह आइडिया भी शाहरुख का ही था। मुझे ऐसा लग रहा था कि तीन दोस्त मिलकर एक फिल्म बना रहे हैं'।
Rajnikanth's Coolie: विवादों में फंसी रजनीकांत की 'कुली', फिल्म के संगीत को लेकर इलैयाराजा ने भेजा कानूनी नोटिस
आशु काफी इज्जत और प्यार से पेश आए
मकरंद देशपांडे बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे फिल्मों में लग किस्म के किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं। मकरंद कहते हैं, 'कैलाश खेर का अलाप वाले हिस्से पर अभिनय करना मेरे लिए सबसे कठिन काम था, लेकिन मुझे सेट पर उतना ही लाड़-प्यार भी मिल रहा था। आशू ने मुझसे कहा था कि मैं तुम्हारे जागने और तुम्हारे बाल खोलने का भी शॉट लूंगा और शाहरुख ने कहा मैं आलाप में तुम्हारी मदद करूंगा। मुझे उस फिल्म के दौरान एक बार भी नहीं लगा कि मैं बॉलीवुड के इतने बड़े स्टार के साथ काम कर रहा हूं'।