{"_id":"68762db16ced9e8dac063a7d","slug":"legendary-south-actor-b-saroja-devis-eyes-donated-as-per-her-wishes-2025-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"B Saroja Devi: दान की गईं अभिनेत्री बी सरोजा देवी की आंखें, पांच साल पहले जताई थी नेत्रदान की इच्छा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
B Saroja Devi: दान की गईं अभिनेत्री बी सरोजा देवी की आंखें, पांच साल पहले जताई थी नेत्रदान की इच्छा
Tue, 15 Jul 2025 04:00 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 15 Jul 2025 04:00 PM IST
सार
B Saroja Devi Donates Eyes: दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी की मृत्यु के बाद उनकी आंखें दान कर दी गईं। 87 वर्षीय अभिनेत्री का निधन उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हुआ था।
विज्ञापन
बी सरोजा देवी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 14 जुलाई को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर मनोरंजन जगत में दुख की लहर दौड़ गई। पीएम मोदी और रजनीकांत समेत कई कलाकारों ने उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज अभिनेत्री की आंखें उनकी इच्छा के अनुसार दान कर दी गईं।
विज्ञापन
आंखें दान करने की जताई थी इच्छा
कई दशकों तक अपने शानदार करियर के लिए जानी जाने वाली सरोजा देवी का बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उनकी आंखें नारायण नेत्रालय को दान कर दी गईं। उन्होंने कुछ साल पहले इच्छा जताई थी कि उनकी आंखें दान कर दी जाएं।
यह खबर भी पढ़ें: Saroja Devi: सरोजा देवी के निधन पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, रजनीकांत ने ट्वीट कर जताया दुख

बी. सरोजा देवी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
पांच साल पहले आंखें दान करने के लिए बनवाया था कार्ड
नारायण नेत्रालय में मौजूद डॉ. राजकुमार नेत्र बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि सरोजा देवी ने कई साल पहले अस्पताल में अपनी आंखें दान करने की इच्छा जताई थी। अधिकारी ने पीटीआई को बताया 'उन्होंने कुछ साल पहले अपनी आंखों के लिए प्रार्थना की थी। एक बार, जब वह जांच के लिए अस्पताल आईं, तो उन्होंने हमारे अध्यक्ष से अपनी आंखें दान करने की इच्छा के बारे में बात की। इसके बाद नेत्रदान के लिए एक कार्ड बनाया गया। उन्हें नेत्रदान के लिए पंजीकरण कराए हुए लगभग पांच साल हो गए।'

आंखों से निकाले गए कॉर्निया
सरोजा देवी के निधन के बाद, उनके कॉर्निया निकाले गए और उनकी स्थिति बहुत अच्छी पाई गई। अधिकारी ने बताया 'केवल कॉर्निया निकाले गए हैं, दोनों कॉर्निया अच्छी स्थिति में हैं।' इन कॉर्निया का जल्द ही प्रत्यारोपण किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोगों को देखने का मौका मिलेगा।

भारतीय सिनेमा में दिया योगदान
भारतीय सिनेमा में सरोजा देवी का बड़ा योगदान है। उन्होंने अपने करियर में कई भाषाओं की कई फिल्मों में अभिनय किया और खुद को सिनेमा जगत में एक अहम हस्ती के तौर पर स्थापित किया।