Saroja Devi: सरोजा देवी के निधन पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, रजनीकांत ने ट्वीट कर जताया दुख
Tribute To Saroja Devi: साउथ की जानी मानी कलाकार सरोजा देवी का निधन हो गया है। उनके निधन पर कई कलाकारों ने शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विस्तार
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बी सरोजा देवी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर लिका है 'मशहूर फिल्मी हस्ती बी सरोजा देवी जी के निधन से दुख हुआ। उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति की एक मशहूर हस्ती के तौर पर याद किया जाएगा। उनके अभिनय ने पीढ़ियों तक छाप छोड़ी। कई भाषाओं और कई विषयों पर उनकी मिल्में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करती हैं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।
Saddened by the passing of the noted film personality, B. Saroja Devi Ji. She will be remembered as an exemplary icon of Indian cinema and culture. Her diverse performances left an indelible mark across generations. Her works, spanning different languages and covering diverse…
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2025
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने उनके निधन पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'महान अभिनेत्री सरोजा देवी जिन्होंने करोड़ों फैंस के दिल जीते, वह अब हमारे साथ नहीं हैं। मेरी प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।'
अभिनेत्री सिमरन ने एक्स पर लिखा 'मशहूर सरोजा देवी अम्मा नहीं रहीं, लेकिन भारतीय सिनेमा में उनकी विरासत अमर रहेगी। मुझे उनके साथ 'वंस मोर' में काम करने का मौका मिला था। यह गर्व का क्षण आज और भी ज्यादा कीमती लगता है। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।'
The iconic Saroja Devi amma is no more, but her legacy in Indian cinema will remain eternal. I was blessed to share the screen with her in Once More, a moment of pride that feels even more precious today. My deepest respects and prayers 💔 May her soul rest in peace. Om Shanti 🙏🏽… pic.twitter.com/gHv86jmh8X
— Simran (@SimranbaggaOffc) July 14, 2025
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सरोजा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'वरिष्ठ कन्नड़ अभिनेत्री बी. सरोजा देवी के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में लगभग 200 फिल्मों में अभिनय करके अभिनय की देवी के रूप में शोहरत हासिल की।
सरोजा देवी का जिक्र होते ही कित्तूर चेन्नम्मा, बब्रुवाहन और अन्नाथंगी जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की यादें ताजा हो जाती हैं। दशकों तक अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाली उनकी यह विदाई भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं प्रार्थना करता हूं कि सरोजादेवी की आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
अभिनेत्री और फिल्म निर्माता खुशबू सुंदर ने सरोजा देवी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा 'स्वर्णिम सिनेमा का एक युग समाप्त हो गया। सरोजा देवी अम्मा महान कलाकार थीं। दक्षिण की किसी भी अन्य महिला कलाकार ने उनके जितना नाम नहीं कमाया। वह बहुत प्यारी आत्मा थीं। उनके साथ मेरा बहुत अच्छा तालमेल था। उनसे मिले बिना मेरी बंगलूरू यात्रा अधूरी रहती थी। जब भी चेन्नई आती, वह मुझे फोन करतीं। उनकी बहुत याद आएगी। आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।'
An era gold golden cinema comes to an end. #SarojaDevi amma was the greatest of all times . No other female actor in south has ever enjoyed the name and fame as her. Such a lovable adorable soul she was. Had a great rapport with her. My trip to Bengaluru was incomplete without… pic.twitter.com/gj8bQt0glq
— KhushbuSundar (@khushsundar) July 14, 2025
बी. सरोजा देवी ने लगातार सबसे ज्यादा फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। उन्होंने साल 1955 से 1984 तक 161 फिल्मों में लीड रोल प्ले किया। अपने पूरे करियर के दौरान सरोजा देवी को सिनेमा में उनके योगदान के लिए कई सम्मान मिले। उन्हें 1969 में पद्मश्री और 1992 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें तमिलनाडु का कलाईममणि पुरस्कार और बैंगलोर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली।