फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   L2 Empuraan actor mohanlal Apology to fans says Movies Dont Spread Hatred

L2 Empuraan: 'एल2: एम्पुरान' एक्टर ने फैंस से इस बात के लिए मांगी माफी, बोले- "नफरत नहीं फैलाई जाएगी"

Sun, 30 Mar 2025 02:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 30 Mar 2025 02:21 PM IST
सार

L2 Empuraan Row: 'एल2: एम्पुरान' को लेकर चल रहे विवादों के बीच अभिनेता मोहनलाल ने फैंस को हुई असुधा के लिए माफी मांगी है। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म से कुछ दृष्य हटाने की बात कही है।

विज्ञापन
L2 Empuraan actor mohanlal Apology to fans says Movies Dont Spread Hatred
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealprithvi

विस्तार

मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' विवादों में घिरी है। ऐसे में सुपरस्टार मोहनलाल ने अपने फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने कहा है "आपको हुई पीड़ा पर हमें खेद है।" अभिनेता ने कहा कि फिल्म की निर्माण टीम ने फिल्म से कुछ बातें हटाने का फैसला किया है, जिससे गुजरात दंगों के कुछ संदर्भों को लेकर हंगामा मच गया है। फिल्म के निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने मोहनलाल की फेसबुक पोस्ट को शेयर की है।
विज्ञापन

मोहनलान ने पोस्ट में क्या लिखा?
मोहनलाल ने अपनी एक पोस्ट में लिखा "हमें पता चला है कि फिल्म 'एम्पुरान' में जो राजनीतिक-सामाजिक विषय उभरकर आए हैं, उनसे मेरे कई प्रेमियों को निराशा हुई है। एक कलाकार के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि मेरी किसी भी फिल्म में किसी राजनीतिक आन्दोलन और धर्म के खिलाफ नफरत न फैलाई जाए। इसलिए, मैं और एम्पुरान की टीम फैंस को हुई पीड़ा के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करते हैं। हमने मिलकर फिल्म से ऐसे हिस्सों को अनिवार्य रूप से हटाने का फैसला किया है,"
L2 Empuraan Row: 'एल2 एम्पुरान' में लगाए जाएंगे 17 कट, दंगे के दृश्य पर हुए विवाद के चलते म्यूट किए गए संवाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म निर्माता ने फिल्म में 17 कट लगाने की कही बात
इससे पहले खबर आई थी कि एम्पुरान के निर्माताओं ने फिल्म में 17 कट लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा फिल्म के कुछ डायलॉग भी म्यूट किए जाएंगे। विलन बाबा बजरंगी का नाम भी बदला जाएगा। निर्माता गोकुलम गोपाल के मुताबिक "फिलहाल कुछ शब्दों को म्यूट कर दिया गया है। फिल्म में दिखाई गई कुछ चीजों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। मैंने निर्देशक से पूछा है कि क्या वे इसमें कोई बदलाव कर सकते हैं। फिल्म को सेंसर किया गया था, तब कोई समस्या नहीं थी।"
Mann Ki Baat: इस गाने में मार्शल आर्ट्स के दृश्य दिखाए जाने से खुश हुए पीएम मोदी, मन की बात में की तारीफ

 
विज्ञापन

L2 Empuraan actor mohanlal Apology to fans says Movies Dont Spread Hatred
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एम्पुरान पर क्यों हो रहा विवाद?
27 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में गुजरात दंगों से जुड़ी घटनाओं को अप्रत्यक्ष रूप से दर्शाया गया है। इसकी आलोचना हो रही है। भाजपा के केरल के राज्य सचिव एस सुरेश ने कहा, "एम्पुरान फिल्म कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। केरल भाजपा इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी। फिल्म प्रेमियों को फिल्म देखने और उसका समर्थन या आलोचना करने की आजादी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed