फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Komal Rani Post Amid Relationship Rumors With Govinda Actress Says Announced Our Film Not Romantic Affair

कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की..ना कि अफेयर की', गोविंदा संग रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं अभिनेत्री

Sat, 03 Oct 2026 01:36 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 03 Oct 2026 01:36 PM IST
सार

Komal Rani Share Post: कोमल रानी ने हाल ही में एक पोस्ट किया और उन लोगों को मुंहतोड जवाब दिया, जिन्होंने उनको और गोविंदा को लेकर तरह-तरह की चीजें कहीं।

विज्ञापन
Komal Rani Post Amid Relationship Rumors With Govinda Actress Says Announced Our Film Not Romantic Affair
कोमल रानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के साथ कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले दोनों को लालबागचा राजा में एक साथ दर्शन करते हुए देखा गया था। इसके बाद से दोनों स्टार को लेकर आम लोगों के साथ-साथ दिव्या खोसला और कई अन्य सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
विज्ञापन


अब शुक्रवार को कोमल ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लंबा बयान जारी किया और अपनी चुप्पी तोड़ी। कोमल ने अपने बयान की शुरुआत उन सेलिब्रिटीज पर सवाल उठाते हुए की, जिन्होंने उनकी निजी जिंदगी और गोविंदा के साथ उनके रिश्ते को लेकर टिप्पणी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर चुप रहते हैं, वही उनकी निजी जिंदगी को लेकर अचानक खुलकर बोलने क्यों लगे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्यों उनकी निजी जिंदगी ही उनके लिए बोलने का मुद्दा बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Komal Rani Post Amid Relationship Rumors With Govinda Actress Says Announced Our Film Not Romantic Affair
कोमल रानी - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या बोलीं कोमल रानी?
कोमल ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'हाल ही में मैंने देखा है कि कुछ सेलिब्रिटीज खुले तौर पर गोविंदा जी, मेरी निजी जिंदगी और हमारे कैरेक्टर पर टिप्पणी कर रहे हैं। लेकिन मैंने कभी इन लोगों को किसी गंभीर मुद्दे पर इतनी मजबूती से अपनी राय रखते नहीं देखा। चाहे वह आतंकवाद हो, राजनीति हो, किसी अभिनेता की मौत हो या किसी दूसरे अभिनेता की कई शादियां। तो फिर अचानक हमारी निजी जिंदगी ऐसी सार्वजनिक चर्चा का विषय क्यों बन गई है कि हर कोई उस पर टिप्पणी करने का हकदार समझने लगा है?'

कोमल ने आगे लिखा, 'कब से गणपति बप्पा के सामने अपने हीरो के साथ जाकर अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' की सफलता के लिए प्रार्थना करना शर्म की बात, राष्ट्रीय मुद्दा या दूसरों के लिए दिखावा बन गया? जब यही तथाकथित सेलिब्रिटी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए अलग-अलग सार्वजनिक जगहों पर अपने मेल को-स्टार्स के साथ जाती हैं, तो क्या उन्हें तब शर्म महसूस नहीं होती, जब वे खुद बिल्कुल वही काम करती हैं?'

Komal Rani Post Amid Relationship Rumors With Govinda Actress Says Announced Our Film Not Romantic Affair
कोमल रानी-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कोमल ने साधा दिव्या पर निशाना?
अगले पोस्ट में कोमल ने लिखा, 'हमने अपनी फिल्म 'रूपा' का ऐलान किया है न कि रोमांटिक अफेयर का। तो आप कौन होते हैं यह तय करने वाले कि हमारा साथ दिखाई देना किसी निजी रिश्ते को दिखाना है या हमारी फिल्म का प्रमोशन? हम साथ काम कर रहे हैं और आगे भी साथ दिखाई देंगे। अगर इससे किसी को परेशानी होती है, तो उन्हें जलने दीजिए।'

अभिनेत्री ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां, जिनका करियर ठंडा पड़ चुका है, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही हैं और जिनके पास पुराने ब्रांड नाम के अलावा कुछ खास नहीं बचा। वे दूसरों के चल रहे विवादों में टांग अड़ाकर और खुद को लाइमलाइट में रखने की पूरी कोशिश करके प्रासंगिक बने रहने की कोशिश कर रही हैं। मुझे उन औरतों से सिंदूर, शादी या हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के बारे में सीख लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है, जिनकी अपनी शादियां टूट रही हैं और जो अपने वैवाहिक रिश्तों की पवित्रता भी बनाए नहीं रख सकतीं।'

दिव्या खोसला: 'अफेयर दिखाने के लिए धार्मिक...', गोविंदा पर क्यों भड़कीं अभिनेत्री, सुनीता के लिए कह दी ये बात

Komal Rani Post Amid Relationship Rumors With Govinda Actress Says Announced Our Film Not Romantic Affair
सुनीता आहूजा-कोमल रानी - फोटो : इंस्टाग्राम
कोमल ने कही ये बात?
अपने पोस्ट के लास्ट में कोमल ने लिखा, 'मैं ऐसी औरतों को मुझे जज करने के लायक नहीं समझती। खासकर उन औरतों को जो ऐसे लोगों को आदर्श मानती हैं और उनका समर्थन करती हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी रात-भर शराब पीने, दूसरे मर्दों के साथ कई अफेयर चलाने और बुढ़ापे में भी तीन-तीन मर्दों के साथ 'वन-नाइट स्टैंड' के सपने देखने में बिता दी। साथ ही, अपनी शोहरत के लिए उन पतियों को सबके सामने जलील किया जिनके साथ वे रहीं और जिनसे उन्हें जिंदगी भर फायदा मिला।'

कोमल ने लिखा, 'सच कहूं तो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये लोग मुझे अच्छा इंसान समझते हैं या बुरा। मुझे लगता है कि वे सब एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं, जो अपनी नाकाम शादियों की निराशा किसी और पर निकाल रही हैं। वे 'मैन-ईटर' की तरह व्यवहार करती हैं। ऐसी औरतें जो अपने पतियों की इज्जत और प्रतिष्ठा को बर्बाद कर देती हैं। लगातार मेरा नाम अपने साथ जोड़कर चर्चा में बने रहने की कोशिश करना बंद करो। शायद यह कहावत सच है: आपकी इज्जत आपके अपने हाथों में है। ऐसे लोगों को अपनी हद पता होनी चाहिए और दूसरों को इतना नहीं उकसाना चाहिए कि उनका अपना अतीत ही सबके सामने आ जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed