फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Salman Khan Bashes Qazi Touqeer in Weekend ka Vaar kunika comments amrapali dubey and mahi vij cold war

बिग बॉस 20: क्यों काजी पर भड़के सलमान? कनिका बोलीं- इनमें हवा आ गई है; माही और आम्रपाली के बीच फिर हुआ विवाद

Sat, 03 Oct 2026 02:11 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Oct 2026 02:11 PM IST
सार

Weekend ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ इस हफ्ते दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक होने वाला है। इस हफ्ते काजी तौकीर को कनिका से किया गया मजाक भारी पड़ने वाला है। वहीं आम्रपाली अपने एक्शन मोड में आती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan Bashes Qazi Touqeer in Weekend ka Vaar kunika comments amrapali dubey and mahi vij cold war
कनिका, सलमान खान, काजी तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 20’ में यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मगर अब ‘वीकेंड का वार’ के प्रोमो में सलमान खान ने काजी तौकीर की जमकर क्लास ली। वहीं आम्रपाली और माही के बीच काफी विवाद हुआ। क्या है मामला? 

विज्ञापन


काजी तौकीर को लगी फटकार
‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते काजी का कनिका से किया गया मजाक उन पर भारी पड़ गया। बीते एपिसोड में काजी और कनिका के बीच मजाक चल रहा था। इस पर काजी ने कुछ ऐसा बोला जो कनिका समेत सभी घरवालों को अपमानजनक लगा। ‘वीकेंड का वार’ के प्रोमो में सलमान खान इसी मुद्दे पर काजी को आड़े हाथों लेते दिख रहे हैं। इस क्लिप में सलमान ने कनिका से सलमान ने पूछा कि क्या काजी ने उन्हें सॉरी कहा? इस पर कनिका ने कहा नहीं, इसके बाद काजी ने कहा कि उन्होंने कनिका को मजाक में सॉरी बोला था। उनकी यह बात सुनने के बाद सलमान को गुस्सा आ गया। उन्होंने भड़कते हुए काजी को कहा कि यह मजाक में सॉरी बोलना क्या होता है?

विज्ञापन

Salman Khan Bashes Qazi Touqeer in Weekend ka Vaar kunika comments amrapali dubey and mahi vij cold war
आम्रपाली दुबे-माही विज - फोटो : इंस्टाग्राम

आम्रपाली और माही के बीच जंग ?

‘बिग बॉस 20’ के घर में एक नई जंग का ऐलान हो गया है। चैनल द्वारा रिलीज किये गए इस प्रोमो में इस मन मुटाव की झलकियां दर्शकों को दिखा दी गई हैं। इस प्रोमो वीडियो में आम्रपाली बाहर लव गिल, अमन के साथ बैठी हुई हैं। इसके साथ ही वह माही को लेकर काफी नाराज दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि माही निकल कर गई उन्होंने नही देखा, जहां पर माही हों वह वहां जा़ना या बैठना नहीं चाहतीं। इतना ही नहीं अगर वह शो से बाहर भी हो जाएं तो भी वह माही के साथ नहीं दिखाई देंगी।

विज्ञापन

Salman Khan Bashes Qazi Touqeer in Weekend ka Vaar kunika comments amrapali dubey and mahi vij cold war
रीति तिवारी - फोटो : अमर उजाला

'बिग बॉस 20' से बाहर हुईं रीति
इस हफ्ते कैप्टन बनने की रेस में माही विज, यंग और उदिति मजबूत दावेदार थे। ऐसे में 'बिग बॉस' ने तीनों को बुलाकर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को चुनने के लिए कहा, जो घर से बेघर हो सकते है। तीनों ने मिलकर रीति तिवारी का नाम फाइनल किया। इसका कारण उन तीनों ने रीति के कंफ्यूजिंग व्यक्तित्व  को बताया। उन्होंने लास्ट में रीति का नाम लिया और वह बाहर हो गईं। हालांकि यह बिग बॉस 20 का सरप्राइज एविक्शन था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed