फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: सत्या से लेकर गैंग्स ऑफ वासेपुर तक, भैया जी से पहले मनोज ने इन फिल्मों दिखाई दमदार अदाकारी

Thu, 23 May 2024 01:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 23 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee best Performances in Movies Satya Gangs Of Wasseypur Shool Sirf Ek Banda Kaafi Hai Gali Guliyan
भैया जी - फोटो : इंस्टाग्राम

मनोज बाजपेयी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं। थिएटर के बाद फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता ने अपनी असाधारण अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। तीन दशक के लंबे करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वे जल्द ही अपनी 100वीं फिल्म भैया जी दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में मनोज के दमदार अभिनय की झलक देखने को मिली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको मनोज की उन पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपने उत्कृष्ट अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


Celebrities in Kid Movies: बच्चों के लिए बनी इन फिल्मो ने मचाया धमाल, एनिमेशन कैरेक्टर संग नजर आए सितारे

Manoj Bajpayee best Performances in Movies Satya Gangs Of Wasseypur Shool Sirf Ek Banda Kaafi Hai Gali Guliyan
सत्या - फोटो : यूट्यूब
सत्या

लिस्ट में पहला नंबर सत्या का है। 90 के दशक में बनी इस फिल्म से मनोज बाजपेयी को बॉलीवुड में अलग पहचान मिली। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज ने सहायक अभिनेता के तौर पर काम किया था, लेकिन अपनी अदाकारी से वे लीड एक्टर पर भी भारी पड़ गए थे। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। मनोज भी इस फिल्म को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट मानते हैं।

Manoj Bajpayee best Performances in Movies Satya Gangs Of Wasseypur Shool Sirf Ek Banda Kaafi Hai Gali Guliyan
शूल - फोटो : यूट्यूब
शूल

फिल्म शूल मनोज बाजपेयी के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर समर प्रताप सिंह का रोल निभाया था। ईश्वर निवास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत लिए थे। फिल्म में उनके साथ रवीना टंडन और सयाजी शिंदे भी नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee best Performances in Movies Satya Gangs Of Wasseypur Shool Sirf Ek Banda Kaafi Hai Gali Guliyan
सिर्फ एक बंदा काफी है - फोटो : यूट्यूब
सिर्फ एक बंदा काफी है

सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में मनोज बाजपेयी ने वकील पीसी सोलंकी की भूमिका निभाई थी। इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया था। मनोज बाजपेयी के पीसी सोलंकी के किरदार को दुनियाभर के दर्शकों ने पसंद किया और सराहा। इतना ही नहीं, इस फिल्म के लिए उन्हें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee best Performances in Movies Satya Gangs Of Wasseypur Shool Sirf Ek Banda Kaafi Hai Gali Guliyan
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : यूट्यूब
गैंग्स ऑफ वासेपुर

मनोज बाजपेयी की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को शामिल किए बिना यह लिस्ट अधूरी मानी जाएगी। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म कल्ट का दर्जा हासिल कर चुकी है। फिल्म में मनोज ने सरदार खान नाम के एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनकी अदाकारी के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के कई नामांकन भी मिले थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed