फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karishma sharma gives health update after got accident from from train

Karishma Sharma: चलती ट्रेन से कूदने पर घायल हुईं एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- 'मेरे पैर कट सकते थे'

Sat, 13 Sep 2025 03:08 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 13 Sep 2025 03:08 PM IST
सार

Karishma Sharma Health Update: हाल ही में अभिनेत्री करिश्मा शर्मा ट्रेन से अचानक कूद गई थीं, जिस कारण उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। अब एक्ट्रेस ने अपनी स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है। 

विज्ञापन
Karishma sharma gives health update after got accident from from train
करिश्मा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री करिश्मा शर्मा हाल ही में मुंबई में चलते ट्रेन से कूदने की वजह से वो घायल हो गई थीं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब एक्ट्रेस ने अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि उनके पैर भी कट सकते थे। 

विज्ञापन

मेरे पैर कट सकते थे…
करिश्मा शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरे दोस्तों ने बाद में मुझे बताया कि मैं ट्रेन के बहुत पास गिरी थी। अगर मैं बस एक-दो इंच और पास जाती, तो मेरे पैर कट सकते थे या इससे भी बुरा हो सकता था। मैं आसानी से रोने वालों में से नहीं हूं, लेकिन उस दिन मैं अपनी मां से फोन पर बात करते हुए रो पड़ी।’

विज्ञापन


बहुद दर्दनाक है
उन्होंने आगे कहा, ‘वह तुरंत पटना से आ गईं। अगले दिन मुझे छुट्टी दे दी गई, लेकिन मुझे अस्पताल वापस लौटना पड़ा, क्योंकि दर्द बना रहा। साथ ही मैं लोगों से कही गई बातें भूलने लगी थी। मैंने कभी इतने दर्दनाक अनुभव से गुजरी ही नहीं। यह सचमुच बहुत पीड़ादायक है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘..तो कोई फ्लॉप कहने की हिम्मत नहीं करता’, बेटे अयान ने सुनाई कुनिका सदानंद के संघर्ष की कहानी

लोगों से सावधान रहने की अपील
करिश्मा ने यात्रियों से सावधान रहें और घबराने की जरूरत नहीं है। खुद को बेवकूफ बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि एक्ट्रेस ने डर के कारण ये कदम उठाया।

कैसी हुई थी घटना?
अभिनेत्री ने घटना की पूरी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। उन्होंने कहा था, 'चर्चगेट में एक शूटिंग के लिए जाते समय मैंने साड़ी पहनकर ट्रेन पकड़ने का फैसला किया। जैसे ही मैं ट्रेन में चढ़ी, ट्रेन की स्पीड बढ़ने लगी और मैंने देखा कि मेरा दोस्त ट्रेन में नहीं चढ़ सका है। डर की वजह से मैं ट्रेन से कूद गई। बदकिस्मती से मैं पीठ के बल गिर गई, जिससे मेरा सिर जमीन पर टकरा गया। मुझे पीठ में चोट लग गई है, मेरा सिर सूज गया है और मेरी बॉडी पर चोट के निशान हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed