{"_id":"6b005e049bb395c33c095cfd","slug":"miss-universe-vietnam-2026-quynh-anh-nguyen-loses-crown-just-48-days-after-winning-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्विन्ह एन गुयेन: 48 दिन में छिन गया मिस यूनिवर्स वियतनाम का ताज, निजी चैट के स्क्रीनशॉट बने वजह; जानें मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
क्विन्ह एन गुयेन: 48 दिन में छिन गया मिस यूनिवर्स वियतनाम का ताज, निजी चैट के स्क्रीनशॉट बने वजह; जानें मामला
Fri, 20 Nov 2026 08:20 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:20 PM IST
सार
- ब्यूटी पेजेंट की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
- मिस यूनिवर्स वियतनाम 2026 का खिताब जीतने वाली क्विन्ह एन गुयेन से उनका ताज वापस ले लिया गया है।
- खास बात यह है कि उन्हें यह खिताब मिले अभी महज 48 दिन ही हुए थे।
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स वियतनाम 2026 क्विन्ह एन गुयेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @quynhanh.ng99
विस्तार
आयोजक कंपनी ने 18 नवंबर को आधिकारिक तौर पर क्विन्ह एन गुयेन का खिताब वापस लेने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि निजी चैट के स्क्रीनशॉट वायरल होने और निलंबन के नियमों का पालन नहीं करने की वजह से उन्हें यह नुकसान उठाना पड़ा है।
निजी चैट के स्क्रीनशॉट से शुरू हुआ विवाद
क्विन्ह एन गुयेन ने 2 अक्तूबर को हाई फोंग में मिस यूनिवर्स वियतनाम 2026 का ताज अपने नाम किया था। हालांकि, उनकी जीत के कुछ ही दिनों बाद वह विवादों में आ गईं। दरअसल, अक्तूबर में क्विन्ह और प्रतियोगिता की पहली रनर-अप ट्रिन्ह माई एन के बीच हुई निजी बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।
इन स्क्रीनशॉट में साथी प्रतियोगियों और प्रतियोगिता से जुड़े कुछ लोगों के बारे में अपमानजनक बातें लिखे जाने का दावा किया गया था। इसके बाद आयोजक कंपनी फाइव6 एंटरटेनमेंट ने मामले की जांच की।
विज्ञापन
जांच के बाद 25 अक्तूबर को क्विन्ह को छह महीने के लिए प्रतियोगिता से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेने से रोक दिया गया। हालांकि, इस पूरे मामले के सामने आने के बाद क्विन्ह ने अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी थी।

Trending Videos
मिस यूनिवर्स वियतनाम 2026 क्विन्ह एन गुयेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @quynhanh.ng99
निलंबन के बाद भी कार्यक्रमों में शामिल होने का आरोप
फाइव6 एंटरटेनमेंट का आरोप है कि छह महीने के निलंबन के बावजूद क्विन्ह ने कंपनी की अनुमति के बिना कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और प्रोफेशनल निमंत्रण स्वीकार किए। कंपनी के मुताबिक, उन्होंने एक दूसरी मैनेजमेंट कंपनी के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा, आयोजकों से पहले बातचीत किए बिना एक विशेष अनुबंध की घोषणा भी कर दी।
कंपनी का कहना है कि क्विन्ह की इन गतिविधियों की वजह से कई तरह की गलतफहमियां पैदा हुईं और प्रतियोगिता की छवि को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, क्विन्ह ने संगठन को बताया था कि उन्हें आराम करने और अपनी मानसिक सेहत के लिए इलाज कराने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार अपने अनुबंध की जिम्मेदारियां निभाने की स्थिति में नहीं हैं।

अब किसे मिलेगा मिस यूनिवर्स वियतनाम का ताज?
ये भी पढ़ें- भारत में पहली बार परफॉर्म करेंगे चार्ली पुथ, एली गोल्डिंग भी जमाएंगी रंग; कब और कहां होगा कॉन्सर्ट?
- 18 नवंबर से क्विन्ह एन गुयेन का खिताब आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया गया है।
- हालांकि, आयोजकों ने अभी तक उनके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा नहीं की है।
- बता दें कि क्विन्ह ने 2018 में 'द फेस वियतनाम' में पहली रनर-अप बनकर पहचान बनाई थी।
- इसके बाद 2021 में उन्होंने एशियन सुपरमॉडल प्रतियोगिता भी जीती थी।
- हालांकि, इस बार मिस यूनिवर्स वियतनाम का उनका सफर विवादों के कारण महज 48 दिनों में खत्म हो गया।