फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karishma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Was Famous Businessman Did Three Marriages Know Everything About Him

Sunjay Kapur: मशहूर बिजनेसमैन थे करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर, तीन बार की शादी; पीछे छोड़ गए अकूत संपत्ति

Fri, 13 Jun 2025 02:11 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 13 Jun 2025 02:11 AM IST
सार

Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर जीते थे काफी हाई-फाई लाइफस्टाइल। जानिए संजय कपूर के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन
Karishma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Was Famous Businessman Did Three Marriages Know Everything About Him
संजय कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का आज निधन हो गया। संजय कपूर को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। संजय कपूर के निधन से हर कोई हैरान है। संजय कपूर करिश्मा कपूर के पूर्व पति होने के अलावा, एक बिजनेसमैन भी थे। जानते हैं संजय कपूर के बारे में।

विज्ञापन

संजय कपूर का था ईवी और ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी का बिजनेस
संजय कपूर एक मशहूर बिजनेसमैन थे। वो सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन के चेयरमैन थे। इसे अब सोना कॉमस्टार के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी ईवी सहित ऑटोमोटिव सिस्टम और कंपोनेंट डिजाइन बनाती है। इस कंपनी की स्थापना 1997 में उनके दिवंगत पिता सुरिंदर कपूर ने की थी, जो भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग में अग्रणी थे। संजय कपूर एसीएमए के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वो द दून स्कूल के ट्रस्टी भी थे। उनका बिजनेस ईवी के अलावा पावरट्रेन, और गियर सिस्टम्स जैसे एडवांस्ड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी पर बेस्ड था।

विज्ञापन

संजय कपूर की नेटवर्थ
संजय कपूर की नेटवर्थ को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। फोर्ब्स के मुताबिक, संजय कपूर की नेटवर्थ 1.2 बिलियन डॉलर थी। जबकि ब्लूमबर्ग एस्टीमेट ने उनकी नेट वर्थ 1.15 बिलियन डॉलर बताई और रियल टाइम बिल्लेनियर्स इंडेक्स की मानें तो संजय कपूर की नेटवर्थ 1.18 बिलियन थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बकिंघम यूनिवर्सिटी से की थी पढ़ाई
15 अक्टूबर 1971 को जन्मे संजय कपूर दिल्ली के रहने वाले थे। उन्होंने बकिंघम यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से पढ़ाई की थी।

Karishma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Was Famous Businessman Did Three Marriages Know Everything About Him
संजय कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

2003 में की थी करिश्मा कपूर से शादी
संजय कपूर ने साल 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस शादी से कपल के दो बच्चे भी हैं- समायरा और किआन हैं। हालांकि, शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं। 

यह खबर भी पढ़ेंः Sanjay Kapoor Passes Away: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का आकस्मिक निधन, 9 साल पहले हुआ था तलाक

2016 में हुआ करिश्मा से तलाक, अभिनेत्री ने लगाए थे गंभीर आरोप
साल 2016 में संजय कपूर और करिश्मा का तलाक हो गया। तलाक के दौरान करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर मारपीट करने समेत कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। तलाक के बाद कपल के दोनों बच्चे करिश्मा के ही साथ रहते हैं।

Karishma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Was Famous Businessman Did Three Marriages Know Everything About Him
दिवंगत संजय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@priyasachdevkapur

संजय की पहली पत्नी थीं फैशन डिजाइनर, करिश्मा से तलाक के बाद की तीसरी शादी
करिश्मा कपूर से संजय कपूर की पहली शादी नहीं थी। संजय इससे पहले से ही शादीशुदा थे। संजय कपूर ने करिश्मा से पहले फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। बाद में उन्होंने करिश्मा से शादी की। 2016 में करिश्मा से तलाक के एक साल बाद ही संजय कपूर ने तीसरी शादी भी कर ली थी। उन्होंने साल 2017 में प्रिया सचदेवा संग सात फेरे लिए थे। जो कि वर्तमान में भी उनकी पत्नी हैं।

जीते थे रॉयल लाइफस्टाइल, पीछे छोड़ गए अकूत सम्पत्ति
संजय कपूर अपने निधन के बाद अपने बीवी-बच्चों के लिए अकूत संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके पास दिल्ली और मुंबई के साथ-साथ लंदन में भी कई प्रीमियम प्रॉपर्टीज थीं। संजय लग्जीरियस गाड़ियों के शौकीन थे और उनके पास महंगी गाड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन भी है।  इसके अलावा उन्होंने रियल इस्टेट में भी मोटी रकम इन्वेस्ट की हुई थी। संजय अपनी हाईफाई लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed