फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor khan is now back to work for the first time after Saif Ali Khan stabbing incident

Kareena Kapoor: सैफ पर चाकू से हमले की घटना के बाद पहली बार काम पर लौटीं करीना कपूर, खूबसूरत अंदाज में आईं नजर

Tue, 11 Feb 2025 12:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Feb 2025 12:37 PM IST
सार

Kareena Kapoor Khan: बीते महीने अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर पर चाकू से जानलेवा हमला हुया। चोरी के इरादे से घर में घुसे शख्स ने घटना को अंजाम दिया। सैफ की तबीयत अब ठीक है। करीना कपूर ने भी काम पर वापसी कर दी है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor khan is now back to work for the first time after Saif Ali Khan stabbing incident
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में एक हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला किया। इस घटना में सैफ बुरी तरह घायल हुए। उनके हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं। उपचार के लिए वे तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां करीब छह घंटे तक उनकी सर्जरी चली। रिकवरी के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। एक्टर की तबीयत अब ठीक है। वे अपनी आगामी फिल्म 'ज्वेल थीफ' की तैयारियों में व्यस्त हैं तो करीना कपूर भी काम पर लौट आई हैं।

विज्ञापन

काम पर लौटीं बेबो
सैफ अली खान और करीना कपूर पर बीते महीने बड़ी मुसीबत आई। हालांकि, सैफ अली खान की तबीयत फिलहाल ठीक है। करीना कपूर भी हाल ही में काम पर लौट आई हैं। उन्हें आज मंगलवार को सेट पर जाते हुए देखा। करीना कपूर को अपनी कार से उतकर वैनिटी वैन में दाखिल होते देखा गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स बोले- 'अब सुकून मिला'
करीना कपूर ब्लैक जैगिंग और ग्रे टॉप में बेहद खूबसूरत नजर आईं। खुले बालों और काले चश्मे ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। नो मेकअप लुक में भी बेबो का अंदाज फैंस को पसंद आया है। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतने दिनों बाद आपको काम पर लौटते देखकर सुकून मिला। आपको ईश्वर सलामत रखे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेबो के स्टाइल के आगे सब फीके हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका स्वैग ही अलग है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Sanjay Dutt-Maanayata: शादी की सालगिरह पर संजय दत्त-मान्यता ने एक-दूजे पर लुटाया प्यार, लिखी दिल छूने वाली बात

विज्ञापन

नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की खबर
करीना कपूर किस फिल्म या सीरीज के सेट पर पहुंची हैं, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। यह मेगा बजट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसके पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक जानकारी इसे लेकर नहीं मिली है। वहीं, सैफ अली खान की फिल्म 'ज्वेल थीफ' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

यह खबर भी पढ़ें:
Ranveer Allahbadia: गीतांजलि ने साझा की रणवीर की गौमांस का प्रचार करने वाली पोस्ट्स, सोशल मीडिया पर नया बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed