Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Kanika Kapoor Confirm Separation From Husband Gautam Hathiramani After 4 Years Of Marriage

कनिका कपूर: 'बेबी डॉल' सिंगर की 4 साल बाद टूटी दूसरी शादी, बताई पति गौतम हथीरमानी से अलग होने की वजह

Wed, 04 Nov 2026 10:05 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 10:05 AM IST
सार

  • 'बेबी डॉल' गाने की सिंगर कनिका कपूर अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
  • उन्होंने शादी के चार साल बाद अपने पति से अलग होने का ऐलान कर दिया है।
  • इसके साथ ही कनिका कपूर ने अपने अलग होने की वजह भी बताई है।

विज्ञापन
Singer Kanika Kapoor Confirm Separation From Husband Gautam Hathiramani After 4 Years Of Marriage
कनिका कपूर, गौतम हथीरमानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होने बिजनेसमैन गौतम हथीरमानी से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने साल 2022 में लंदन में शादी की थी।
विज्ञापन


कनिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने अलग होने की जानकारी दी और इस मुश्किल समय में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की। उनके इस ऐलान के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इससे पहले कनिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें भी हटा दी थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

Singer Kanika Kapoor Confirm Separation From Husband Gautam Hathiramani After 4 Years Of Marriage
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों टूटी कनिका की शादी?
हाल ही में एक इंटरव्यू में कनिका ने अपनी शादी टूटने की वजह को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने साफ किया कि उनके और गौतम के अलग होने की वजह कोई तीसरा शख्स नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने उन खबरों को भी गलत बताया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह गौतम के साथ लागोस में नहीं रहना चाहती थीं।

कनिका ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'काफी सोच-विचार के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग-अलग रास्तों पर चलने का फैसला किया है। हमने साथ में जो समय बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके अच्छे भविष्य की कामना करती हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि इस मुश्किल वक्त में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमारे प्रति संवेदनशील रहें।'
विज्ञापन

Singer Kanika Kapoor Confirm Separation From Husband Gautam Hathiramani After 4 Years Of Marriage
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अलगाव से दुखी हैं गौतम?
वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम के दोस्तों का कहना है कि वह इस अलगाव से काफी दुखी हैं। उनके दोस्तों ने बताया कि गौतम को शुरुआत से ही पता था कि कनिका एक आजाद ख्यालों वाली महिला हैं और काम के सिलसिले में अक्सर दुनिया भर में सफर करती रहती हैं। कई बार वह एक ही हफ्ते में सेंट ट्रोपेज, लंदन और मुंबई के बीच यात्रा करती थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कनिका का सिंगिंग करियर और लगातार ट्रैवल करना, जबकि गौतम का काम की वजह से लागोस में रहना, दोनों के बीच दूरियों और उम्मीदों में अंतर की वजह बना। हालांकि, कनिका ने इस बात को अलग होने की वजह मानने से इनकार किया है।
विज्ञापन

Singer Kanika Kapoor Confirm Separation From Husband Gautam Hathiramani After 4 Years Of Marriage
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं सिंगर कनिका
एक बातचीत में कनिका ने कहा, 'मेरी जिंदगी में कोई दूसरा शख्स नहीं आया है और मेरी जानकारी के मुताबिक गौतम की जिंदगी में भी कोई और नहीं है। मेरे लिए यह दूसरी बार तलाक का अनुभव है और इसके साथ अपना दुख और निराशा भी जुड़ी हुई है।'

उन्होंने आगे कहा, 'यह कहना कि मैं लागोस में नहीं रहना चाहती थी, बिल्कुल गलत है। यह बहुत आम बात है कि जब किसी शादी में दरार आती है, तो सबसे पहले महिला को ही दोषी ठहराया जाता है। यह गलत है। किसी शादी में असल में क्या हुआ, यह सिर्फ उन दो लोगों को पता होता है जो उस रिश्ते में होते हैं।'

कनिका ने बताया कि फिलहाल वह मुंबई में हैं और तीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे तीन बच्चे हैं, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी मुझे निभानी है। मैं उम्मीद करती हूं कि भविष्य में गौतम के साथ मेरा रिश्ता अच्छा और दोस्ताना बना रहेगा, क्योंकि मैं झगड़ालू स्वभाव की इंसान नहीं हूं। मुझे लगता है कि गौतम भी यही चाहेंगे।'

Singer Kanika Kapoor Confirm Separation From Husband Gautam Hathiramani After 4 Years Of Marriage
कनिका कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
किससे हुई थी कनिका की पहली शादी?
बता दें कि कनिका और गौतम कई वर्षों से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने 20 मई, 2022 को लंदन के एक फाइव स्टार होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।

गौतम से पहले कनिका की शादी लंदन के डॉक्टर जसप्रीत सिंह चंडोक से हुई थी। साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। पहली शादी से कनिका के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम आयाना, समारा और युवराज हैं। तलाक के बाद कनिका ने अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश की।

कनिका कपूर का करियर
कनिका कपूर ने साल 2012 में डॉ. जियस के साथ 'जुगनी जी' गाने से पहचान बनाई थी। इसके बाद 2014 में फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के गाने 'बेबी डॉल' से उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली। इसके अलावा वह 'चिट्टियां कलाइयां', 'टुकुर टुकुर', 'गेंदा फूल' और 'ओ बोलेगा या ओ ओ बोलेगा' जैसे हिट गानों के लिए भी जानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed