{"_id":"661f9ef371da34963a08d18a","slug":"karan-johar-shares-cryptic-note-about-not-being-liked-by-people-director-says-be-ok-with-shining-regardless-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: करण जौहर ने फिर साझा किया क्रिप्टिक पोस्ट, लोगों को दी जैसे हैं वैसे ही बने रहने की सलाह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Johar: करण जौहर ने फिर साझा किया क्रिप्टिक पोस्ट, लोगों को दी जैसे हैं वैसे ही बने रहने की सलाह
Wed, 17 Apr 2024 03:40 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:40 PM IST
सार
करण जौहर आज अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसमें वह अपने किसी आगामी प्रोजेक्ट का जिक्र करते नहीं दिख रहे, बल्कि लोगों को कुछ सलाह देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
निर्माता-निर्देशक करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वह अपने काम और फिल्मों के अलावा जिंदगी को लेकर भी कई बातें साझा करते दिखते हैं। कई बार वह क्रिप्टिक पोस्ट करते दिखते हैं। आज उन्होंने कुछ ऐसा ही पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने चाहने वालों को कुछ टिप्स दिए हैं। करण जौहर ने लोगों को उन लोगों के बीच खुद को स्वीकार करने की सलाह दी है, जो उन्हें पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Sarkar Movie: इस सीन में ऐसा क्या था, जिससे बिग बी और रामू के बीच हो गया था मतभेद, रात को फोन कर कही थी यह बात
विज्ञापन
जैसे हैं वैसे रहने की दी सलाह
करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'आपको पसंद न किए जाने पर बिल्कुल ठीक होना होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने प्यारे या दयालु हैं, आप सामूहिक स्वीकृति में अपना रास्ता कभी खुश नहीं पा सकेंगे। आप सूरज की पूरी किरण हो सकते हैं और लोग आपसे नफरत करेंगे, क्योंकि उन्हें बारिश चाहिए। बिना किसी परवाह के रहें। इसी के साथ आगे बढ़ें'।
विज्ञापन
कुछ वक्त पहले किया था रहस्यमयी पोस्ट
इस महीने की शुरुआत में भी करण जौहर ने एक तीखा कटाक्ष किया था। उन्होंने फिलर्स चुनने वाले लोगों पर यह तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था, 'फिलर्स किसी के बाहरी स्वरूप को बदल सकते हैं, लेकिन वे किसी के जन्मजात चरित्र और व्यक्तित्व को नहीं बदल सकते'। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा था, 'फिलर्स लगाने से संतुष्टि नहीं मिलती। मेकअप के इस्तेमाल से उम्र कम हो सकती है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना बोटोक्स लेते हैं। नाक को बदलने से अप्रिय गंध नहीं बदलेगी। सर्जरी से आपका बाहरी हिस्सा बदल सकता है, लेकिन आपकी आत्मा नहीं'।
Ram Navami 2024: '500 वर्षों के बाद यह शुभ घड़ी आई है', रामनवमी के अवसर पर भावुक हुए सितारे
इस फिल्म को लेकर हैं चर्चा में
करण जौहर फिल्म ''मि. एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अहम भूमिका में दिखेंगे। करण जौहर ने इस फिल्म को लेकर कहा था, 'यह हमारे दिल के बहुत करीब है।' बता दें कि फिल्म में राजकुमार राव ‘महेंद्र’ और जान्हवी ‘महिमा’ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म सिनेमाघरों में 31 मई 2024 को रिलीज की जाएगी।
Taaza Khabar 2: भुवन बाम की वेब सीरीज ‘ताजा खबर 2’ की शूटिंग हुई पूरी, हॉटस्टार पर जल्द होगी रिलीज