फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhuvan Bam web series Taaza Khabar 2 Shooting completed will be released soon on Hotstar

Taaza Khabar 2: भुवन बाम की वेब सीरीज ‘ताजा खबर 2’ की शूटिंग हुई पूरी, हॉटस्टार पर जल्द होगी रिलीज

Wed, 17 Apr 2024 03:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 17 Apr 2024 03:06 PM IST
सार

यूट्यूबर और अभिनेता भुवन बाम की वेब सीरीज ‘ताजा खबर 2’ शूटिंग पूरी हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि श्रृंखला जल्द ही हॉटस्टार स्ट्रीम होगी। 


 

विज्ञापन
Bhuvan Bam web series Taaza Khabar 2 Shooting completed will be released soon on Hotstar
ताजा खबर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मशहूर यूट्यूबर और अभिनेता भुवन बाम की वेब सीरीज ‘ताजा खबर सीजन 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शूटिंग पूरी होने पर अभिनेता ने सभी का आभार जताया है। बता दें कि भुवन बम की वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ को हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया था। इस सीरीज को फैंस और दर्शकों का काफी प्यार भी मिला था। अब अभिनेता इसकी दूसरी श्रृंखला लेकर प्रस्तुत हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसका दूसरा सीजन जल्द ही हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।
विज्ञापन

Bhuvan Bam web series Taaza Khabar 2 Shooting completed will be released soon on Hotstar
ताजा खबर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

घर वापसी जैसी थी ‘ताजा खबर 2’ की शूटिंग

कंटेंट निर्माता और अभिनेता भुवन बाम ने शूटिंग पूरी होने पर कहा, ‘ताजा खबर सीजन 2’ की शूटिंग घर वापसी जैसी थी। सेट पर हर दिन बहुत ही शानदार रहा। हमारी टीम एक परिवार की तरह है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा की हम शूटिंग के आखिरी दिन पर पहुंच गए हैं। श्रिया, प्रथमेश, देवेन जी और सभी सीजन 2 की शूटिंग के लिए उत्साहित थे।’ 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhuvan Bam web series Taaza Khabar 2 Shooting completed will be released soon on Hotstar
ताजा खबर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे याद है जब मैंने सीजन 1 लॉन्च किया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसे इतना प्यार मिलेगा, खासकर मेरे किरदार ‘वसंत’ को। अब सीजन 2 आने के लिए तैयार है। मैं इसका इंतजार नहीं कर पा रहा हूं कि दर्शक इस पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शक दूसरे सीजन का आनंद लेंगे।
Ram Navami 2024: '500 वर्षों के बाद यह शुभ घड़ी आई है', रामनवमी के अवसर पर भावुक हुए सितारे
 
विज्ञापन

Bhuvan Bam web series Taaza Khabar 2 Shooting completed will be released soon on Hotstar
ताजा खबर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नए अंदाज में दिखेगी ‘मधु’

सीरीज की अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने कहा कि ताजा खबर सीजन 2 की शूटिंग बहुत मजेदार रही। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हम शूटिंग के आखिरी दिन पर पहुंच गए हैं। यह शानदार सफर रहा। मैं मधु का किरदार निभाने और सेट के अनुभव को याद करूंगी। मैं इंतजार में हूं कि नए सीजन पर दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देंगे। 

Bhuvan Bam web series Taaza Khabar 2 Shooting completed will be released soon on Hotstar
ताजा खबर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री आगे कहती हैं कि इस सीजन में ‘मधु’ का नया अवतार देखने को मिलेगा। बता दें कि यह सीरीज ‘बीबी के वाइन्स प्रोडक्शंस’ के बैनर तले रोहित राज और भुवन बाम द्वारा निर्मित है। इसका निर्देशन हिमांक गौड़ ने किया है। सीरीज में भुवन बाम के अलावा श्रिया पिलगांवकर, महेश मांजरेकर, देवेन भोजानी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 
रामलला का सूर्य तिलक, कंगना ने साझा किया अलौकिक दृश्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed