{"_id":"6619150f5c14c14607036a81","slug":"karan-johar-reaction-on-akshay-kumar-bade-miyan-chote-miyan-and-ajay-devgn-maidaan-director-praised-both-films-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: करण जौहर ने किया 'बड़े मियां छोटे मियां' का रिव्यू, अजय देवगन की 'मैदान' को लेकर की यह टिप्पणी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Johar: करण जौहर ने किया 'बड़े मियां छोटे मियां' का रिव्यू, अजय देवगन की 'मैदान' को लेकर की यह टिप्पणी
Fri, 12 Apr 2024 04:38 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 12 Apr 2024 04:38 PM IST
सार
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर करण जौहर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी फिल्म के साथ सिनेमाघरों में लगी अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को लेकर भी उन्होंने पोस्ट किया है।
विज्ञापन
बड़े मियां छोटे मियां, करण जौहर, मैदान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान' सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। दोनों फिल्में एक ही दिन 11 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर रिलीज हुईं। दर्शकों को दोनों फिल्में पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वे फिल्मों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड जगत के सितारे भी फिल्म देखकर रिव्यू कर रहे हैं। निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में दोनों फिल्मों को लेकर पोस्ट किया।
विज्ञापन
बड़े मियां-छोटे मियां ने जीता दिल
करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दोनों फिल्मों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। करण जौहर ने बड़े मियां छोटे मियां को लेकर लिखा, 'यह फिल्म त्योहार के मौके पर एक शानदार तोहफा है। इसमें दमदार एक्शन है। दोनों मियां ने मिलकर जबर्दस्त फिल्म बनाई है।' करण जौहर ने इस पोस्ट के साथ अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी भगनानी और अली अब्बास जफर को भी टैग किया है।
विज्ञापन
Elvish Yadav-Munawar: मुनव्वर पर अंडे फेंके जाने के मामले पर एल्विश ने दी प्रतिक्रिया, बोले- यह एकदम गलत है
विज्ञापन
अजय की फिल्म के प्रति जताया उत्साह
दूसरी पोस्ट में करण जौहर ने अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' के लिए पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मैदान के बारे में बहुत तारीफ सुनी हैं!! मैं उस चीज को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। इस फिल्म को अजय देवगन के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कहा जा रहा है, मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं'।
Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने शेयर किया हेमा मालिनी का 20 साल पुराना वीडियो, बोलीं- जो लोग मजाक....
विजेता बनकर उभरी 'बड़े मियां छोटे मियां'
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। पावर पैक्ड एक्शन फिल्म को भारत में ही नहीं दुनियाभर में दर्शक पसंद कर रहे हैं। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित 'बड़े मियां छोटे मियां' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली है। फिल्म पहले दिन दुनियाभर में 36.33 करोड़ के कारोबार के साथ बॉक्स ऑफिस विजेता बनकर उभरी है।
Good bad Ugly Film: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' से जुड़ा बड़ा अपडेट, यहां शूट हो सकता है पहला शेड्यूल