{"_id":"66190d98ca08e58a6e048a3e","slug":"big-update-related-to-ajit-kumar-film-good-bad-ugly-shooting-first-schedule-can-be-shot-in-hyderabad-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good bad Ugly Film: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' से जुड़ा बड़ा अपडेट, यहां शूट हो सकता है पहला शेड्यूल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Good bad Ugly Film: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' से जुड़ा बड़ा अपडेट, यहां शूट हो सकता है पहला शेड्यूल
Fri, 12 Apr 2024 04:02 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 04:02 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के निर्माता रामोजी फिल्म स्टूडियो में पहले शेड्यूल को शूट करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
अजित कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ सुपरस्टार अजित कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'गुड बैड अग्ली'को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म के निर्माता इसके पहले शेड्यूल को शूट करने की तैयारी में जुटे हुए है।
विज्ञापन
हैदराबाद में शूट करने की हो रही है तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के निर्माता रामोजी फिल्म स्टूडियो में पहले शेड्यूल को शूट करने की योजना बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म 'गुड बैड अग्ली'का पहला प्रोमो भी इसी जगह पर शूट हो सकता है। फिलहाल फिल्म से जुड़े लोगों में से किसी ने भी शूटिंग को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
'चमकीला' के बाद इन फिल्मों पर काम करेंगे इम्तियाज, तैयार हैं स्क्रिप्ट
विज्ञापन
तीन किरदार में नजर आ सकते हैं अजित कुमार, पहले भी कर चुके हैं ऐसा
अजित कुमार की यह फिल्म एक्शन थ्रिलर होगी। इसमें उनका एकदम अलग तरह का किरदार देखने को मिलेगा। इससे उनके फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। चर्चा तो यह भी है कि अजित फिल्म 'गुड बैड अग्ली'में तीन-तीन किरदार निभाने वाले हैं। इससे पहले भी अजित एक फिल्म में ऐसा कमाल कर चुके हैं। साल 2006 में आई फिल्म 'वरलारु' में भी उन्होंने तीन किरदार अदा किए थे। फिल्म का निर्देशन केएस रविकुमार ने किया था। यह एक हिट फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु राज्य पुरस्कार मिला था।
Elvish Yadav-Munawar: मुनव्वर पर अंडे फेंके जाने के मामले पर एल्विश ने दी प्रतिक्रिया, बोले- यह एकदम गलत है
2025 में होगी रिलीज
'गुड बैड अग्ली'अजित के करियर की 63वीं फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन ने किया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद का संगीत सुनने को मिलेगा। इसका निर्माण नवीन माइथरी ने किया है। 'गुड बैड अग्ली'साल 2025 में पोंगल पर रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा अभी बाकी है।