{"_id":"66c9c8282d1bc808600e04c3","slug":"kangana-ranaut-designer-reveals-actress-found-references-archival-videos-of-indira-gandhi-for-perfect-look-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emergency: 'कंगना छोटी से छोटी चीज में इंदिरा गांधी की तरह दिखना चाहती थीं', अभिनेत्री की डिजाइनर का खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Emergency: 'कंगना छोटी से छोटी चीज में इंदिरा गांधी की तरह दिखना चाहती थीं', अभिनेत्री की डिजाइनर का खुलासा
Sat, 24 Aug 2024 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:17 PM IST
सार
कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी ' 6 सितंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली है और इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च किया है और यह फिल्म प्रेमियों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
इमरजेंसी
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री फिल्म का जोरो-शोरों से प्रचार-प्रसार कर रही हैं। अब इस बीच कंगना की कॉस्ट्यूम डिजाइनर शीतल शर्मा ने बताया कि अभिनेत्री ने इंदिरा गांधी के पुराने वीडियो, लेख और तस्वीरों पर बारीकी से रिसर्च की है ताकि एक उनके जैसा ही लुक हासिल किया जा सके।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बन चमकीं कंगना
कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी ' 6 सितंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली है और इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च किया है और यह फिल्म प्रेमियों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। कंगना रणौत की शक्ल से लेकर हाव-भाव तक अभिनेत्री भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से काफी मिलती-जुलती दिखाई दे रही हैं ।
कॉस्ट्यूम डिजाइनर का खुलासा
फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर शीतल शर्मा ने अब बताया है कि कैसे कंगना रणौत अपने लुक को लेकर खास थीं। मिड-डे से बात करते हुए, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने खुलासा किया कि कंगना ने अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए श्रीमती गांधी के भाषणों, अखबारों के लेखों और संसद के एल्बमों के पुराने वीडियो देखे थे।
विज्ञापन
कंगना ने अपने लुक भी दोहराया था
डिजाइनर ने यह भी कहा कि कंगना भी इंदिरा गांधी की तरह दिखना चाहती थीं, यहां तक कि उनके कपड़े, प्रिंट, फैब्रिक और चश्मे सहित छोटी से छोटी डिटेल भी। डिजाइनर ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले लुक को पीएम के रूप में शपथ लेते सीन में दोहराया था। उन्होंने इंदिरा गांधी की फ्रेंच शिफॉन साड़ियों और खादी ब्लाउज, उनके प्रसिद्ध हेयर स्टाइल और उनके शॉल को लपेटने के तरीके पर भी अच्छी तरह से रिसर्च किया था। बता दें कि कंगना रणौत की निर्देशित 'इमरजेंसी' 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा भारत में आपातकाल की घोषणा पर आधारित है।