साले की शादी में अलग अंदाज में दिखे जूनियर एनटीआर, निभाई रस्में; वीडियो हुआ वायरल
Jr NTR Brother In Law Marriage: साउथ के अभिनेता जूनियर एनटीआर अपने साले नरने नितिन की शादी में पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं वीडियो में क्या है?
विस्तार
जूनियर एनटीआर के साले की शादी दक्षिण भारतीय परंपराओं से हुई है। समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। जाने-माने व्यवसायी और मीडिया हस्ती नरने श्रीनिवास राव के बेटे नरने नितिन ने वेंकट कृष्ण प्रसाद तल्लूरी की बेटी लक्ष्मी शिवानी तल्लूरी के साथ शादी की है।
#NarneNithiin Weds #LakshmiShivani #JrNTR #LakshmiPranathi #Venkatesh #ranadaggubati pic.twitter.com/1e790JLHCl
— Filmy Focus (@FilmyFocus) October 11, 2025
जूनियर एनटीआर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें वह पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शादी की रस्में निभाई हैं। जूनियर एनटीआर और उनके परिवार ने नए जोड़े को आशीर्वाद भी दिया। फैंस उनकी इस मौजूदगी से खुश हैं।
Annayya - Vadina ♥️🤩
— AndhraNTRFC (@AndhraNTRFC) October 11, 2025
A beautiful pair #JrNTR - #Pranathi @tarak9999 #ManOfMassesNTR pic.twitter.com/0BZEgBB4rS
जहां शादी हुई उस जगह को हल्के सुनहरे रंग से मंदिर शैली में सजाया गया। शाम को यह जगह किसी सेलिब्रिटी की शादी समारोह के बजाए पारिवारिक मिलन का अड्डा बन गया। जूनियर एनटीआर का परिवार इस समारोह में बहुत सादगी भरा लग रहा था।
మన ఎన్టీఆర్ సందడి..బామ్మర్ది పెళ్ళిలో...@tarak9999 #JrNTR #NTR #NarneNithiin #shivani #wedding pic.twitter.com/1csrd4jmyL
— i am Rajesh(NRT)“🐉” (@rajeshntripati) October 11, 2025
हाल ही में जूनियर एनटीआर अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए। इसमें उनके साथ बॉलीवुड कलाकार ऋतिक रोशन भी थे। जल्द ही वह फिल्म 'एनटीआरनील' का हिस्सा होंगे।