फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   JioHotstar Hits 100 Million Subscribers Milestone Read Details Inside

OTT: जियो हॉटस्टार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, कंपनी का दावा- 10 करोड़ सब्सक्राइबर्स हुए पूरे

Thu, 27 Mar 2025 11:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 27 Mar 2025 11:13 PM IST
सार

JioHotstar: जियो हॉटस्टार ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी ने दावा किया है कि उसने  10 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
JioHotstar Hits 100 Million Subscribers Milestone Read Details Inside
जियो हॉटस्टार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

भारत के प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने 10 करोड़ (100 मिलियन) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ कंपनी ने देश में लोकप्रिय डिजिटल मनोरंजन प्लेटफॉर्म होने का दावा किया है। इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने किफायती कीमतों में अलग-अलग कंटेंट के जरिए भारत में डिजिटल मनोरंजन को आम लोगों तक पहुंचाया है। कंपनी का कहना है कि यह उपलब्धि देश के अलग-अलग दर्शकों की पसंद को समझने और उन्हें बेहतर सेवाएं देने के प्रयासों का नतीजा है।

विज्ञापन

Salman Khan: ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में लाए थे सलमान, लोगों ने बताया था हमशक्ल

विज्ञापन

सीईओ ने कही ये बात

जियो स्टार के डिजिटल सीईओ किरण मणि ने इस मौके पर कहा कि उनका मकसद हर किसी तक मनोरंजन पहुंचाना था और यह आंकड़ा उस दिशा में एक कदम है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी नई तकनीकों और बेहतर अनुभवों पर काम जारी रखेगी।
Sikandar: 'सिकंदर' के इस सीन से प्रभावित हुए आमिर खान, सलमान की तारीफ में बोले- वह मुझसे बेहतर एक्टर हैं

विज्ञापन

हर तरह का कंटेंट है उपलब्ध

जियो हॉटस्टार पर दर्शकों के लिए टीवी शो, हॉलीवुड फिल्मों से लेकर कई भाषाओं में विशेष कंटेंट और रियलिटी शो तक उपलब्ध हैं। हाल ही में शुरू हुए 'स्पार्क्स' फीचर के जरिए इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को भी मौका दिया है। खेलों के शौकीनों के लिए यह प्लेटफॉर्म आईपीएल, आईसीसी टूर्नामेंट और महिला प्रीमियर लीग जैसे बड़े आयोजनों का प्रसारण करता है। खेलों से इतर जियो हॉटस्टार ने कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट और महाशिवरात्रि के दौरान 20 से अधिक ज्योतिर्लिंगों की आरती का लाइव प्रसारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी डिजिटल मंच दिया है।
Rashmika Mandanna: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले रश्मिका मंदाना का बड़ा बयान, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed